{"_id":"ee730b71d111df1abb372c58c1657e35","slug":"shivraj-poster-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज के खिलाफ कांग्रेस का पोस्टर वॉर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज के खिलाफ कांग्रेस का पोस्टर वॉर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपी में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घेरना शुरू कर दिया है। मामला व्यापमं घोटाले से ही जुड़ा है। कांग्रेस ने अब शिवराज के खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू की है।
विज्ञापन
कांग्रेस पोस्टर के जरिए शिवराज पर निशाना साध रही है तो बीजेपी का रुख इन पोस्टरों पर बेहद गर्म है। पिछले दिनों ऐसे पोस्टर हटा दिए गए और इस बात से गुस्साई कांग्रेस ने जहांगीराबाद थाने पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
रोशनपुरा और जवाहर भवन पर कांग्रेस ने 'भाग मिल्खा भाग' की तर्ज वाले पोस्टर लगाए थे। कांग्रेस का ये पोस्टर तो हटा दिया गया लेकिन कांग्रेस अब एक नए पोस्टर के साथ मैदान में आई है। इस पोस्टर में शिवराज को भैरव से प्रार्थना करते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस पूरे हमलावर मूड में है और बीजेपी भी उसी आक्रमकता के साथ बचाव कर रही है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसीलिए वह यह हरकतें कर रही है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अपने हाथ से इस मुद्दे को निकलने नहीं देना चाहती है, यही कारण है कि वह शिवराज और उनके परिवार पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
