फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Chouhan to Meet PM in delhi Over Central Schemes in Madhya Pradesh

दिल्ली: तीन महीने में दूसरी बार शिवराज की पीएम से मुलाकात, इन मुद्दों पर सीएम रखेंगे अपनी बात

Thu, 30 Sep 2021 09:50 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 30 Sep 2021 09:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वो पीएम मोदी से मुलाकात कर प्रदेश में चल रहे विकासकार्यों की जानकारी देंगे। सीएम शिवराज सिंह की 90 दिन के भीतर दूसरी बार पीएम मोदी से बैठक होने जा रही है। 

विज्ञापन
Shivraj Chouhan to Meet PM in delhi Over Central Schemes in Madhya Pradesh
पीएम मोदी और शिवराज सिंह की मुलाकात (फाइल फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री मोदी से तीन महीने में दूसरी बार बैठक करने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री प्रदेश में चलाए जा रहे जनकल्याण और सुराज अभियान की जानकारी देंगे। इसके अलावा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा होगी। यह मुलाकात शाम 4 बजे पीएम आवास पर होगी। पिछली बैठक में सरकार के कामकाज और राजनीतिक मुद्दों पर करीब सवा घंटे चर्चा हुई थी।

विज्ञापन


मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री से मुलाकात का मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है। प्रधानमंत्री कार्यालय से दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री को 30 सितंबर को मिलने का समय दिया जा चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री देवारण्य योजना, कैम्पा निधि और जिला खनिज निधि के विकास कार्यों में उपयोग को लेकर चर्चा करेंगे। बैठक में केंद्रीय योजनाओं के प्रगति के बारे में भी पीएम को अवगत कराएंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर सीएम जताएंगे आभार 
जानकारी के अनुसार, हाल ही में मध्य प्रदेश के लिए स्वीकृत मेडिकल डिवाइस पार्क और नीमच-रतलाम रेल लाइन के दोहरीकरण के संबंध में प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से प्रारंभ किए गए जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जून को हुई बैठक में कोरोना समेत कई मुद्दों पर हुई थी चर्चा
इससे पहले शिवराज की प्रधानमंत्री से 16 जून को मुलाकात हुई थी। सवा घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने पीएम को प्रदेश में कोरोना को लेकर सरकार के प्रयासों और वैक्सीनेशन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी थी। इसके साथ ही सीएम ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि विकास और अधोसंरचना के काम ना रुकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed