{"_id":"6370ec2dc6307b57303bb6bc","slug":"mp-minister-stops-his-car-and-started-beating-hot-iron-with-a-blacksmith-family-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर मंत्री ने गाड़ी रुकवाई, लुहार परिवार से हाल-चाल पूछे और लोहा पीटने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर मंत्री ने गाड़ी रुकवाई, लुहार परिवार से हाल-चाल पूछे और लोहा पीटने लगे
Sun, 13 Nov 2022 06:43 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रविवार को भी उन्होंने ऐसा कुछ किया कि जिसने देखा देखता रह गया।
विज्ञापन
शिवपुरी में मंत्री ने गर्म लोहे पर हथोड़ा चलाया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा से बीजेपी विधायक एवं राज्य सरकार में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा अक्सर अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके अलग अंदाज का ऐसा ही नजारा रविवार को उस समय देखने को मिला जब वे पोहरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे पर निकले।
विज्ञापन
राज्यमंत्री जब दौरे पर थे तो उन्होंने रास्ते मे सड़क किनारे अस्थायी रूप से रह रहे एक लुहार परिवार को देखा। इस समुदाय को मध्यप्रदेश में लोहपीटा या खानाबदोश भी कहते हैं। उन्होंने ड्राइवर से गाड़ी रुकवाई। गाड़ी से उतरकर सीधे उस लुहार परिवार के साथ जा बैठे। उनसे बातचीत कर उनके हाल-चाल जानने की कोशिश की। इस दौरान लुहार परिवार अपने पुश्तैनी काम में लगा रहा। तब परिवार की एक महिला को गर्म लोहा पीटते देख राज्यमंत्री ने भी हथोड़ा उठा लिया और लोहा पीटने लगे।
विज्ञापन
चलो..चलो... वेरी गुड, वेरी गुड... मध्यप्रदेश के मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने गर्म लोहे पर चलाया हथोड़ा तो लुहार ने भी जोश बढ़ाया। @ChouhanShivraj #sureshrahtkheda #MPNews #MadhyaPradesh #Shivpuri https://t.co/iXa5iH4XiF pic.twitter.com/BDVXvwrNAX
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) November 13, 2022
विज्ञापन
लोहा गर्म करने आग की भट्टी भी जलाई
राज्यमंत्री ने लोहा गर्म करने के लिए आग की भट्टी भी जलाई। मंत्री को ऐसा करते देख आसपास के ग्रामीण भी काफी प्रभावित हुए। रांठखेड़ा ने लुहार परिवार से हाल-चाल जाने। उनकी समस्याओं को सुनकर पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी कर दी।
