Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Weather to change in MP: Cold weather is set to intensify, with night-time temperatures likely to see a sharp

एमपी में बदलेगा मौसम: अब ठंड दिखाएगी तेवर, तेजी से  गिर सकता है रात का पारा, धनतेरस-दिवाली पर खिली रहेगी धूप

Thu, 05 Nov 2026 07:04 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 05 Nov 2026 07:04 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में 5 से 8 नवंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं है। धनतेरस और दीपावली पर मौसम साफ रहेगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह से रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आने और ठंड बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather to change in MP: Cold weather is set to intensify, with night-time temperatures likely to see a sharp
मौसम बदला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर थमने के बाद अब ठंड की दस्तक तेज होने वाली है। अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 8 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश का अलर्ट नहीं है। यानी धनतेरस और दीपावली पर मौसम खरीदी और त्योहार के जश्न में खलल नहीं डालेगा। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन के समय धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन


तूफानों का असर खत्म, अब साफ रहेगा आसमान
पिछले एक सप्ताह से मध्य प्रदेश में तूफान अर्नब और मुरासु के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिला। इनके असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और उज्जैन संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। हालांकि, अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में फिलहाल कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड की रफ्तार
नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही ठंड का असर बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रात के तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिल सकता है। यहां उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण रातें ज्यादा सर्द होंगी। ग्वालियर में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह रिकॉर्ड करीब 57 साल पुराना है। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर में पारा 2.3 डिग्री तक गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी कांग्रेस सेवादल की नई टीम घोषित: अठारह जिलों में नियुक्तियां, पुराने कार्यकर्ताओं को मिला प्रमोशन

नवंबर में फिर लौट सकती है बारिश
ठंड बढ़ने के साथ नवंबर में बारिश की संभावना भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में नवंबर के दौरान बारिश होने का पुराना ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने पर कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। फिलहाल राहत की बात यह है कि धनतेरस और दीपावली पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का अहसास होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed