{"_id":"6aedee23b0c7b20f4103c6f0","slug":"shivpuri-bairad-stray-bull-attacks-14-year-old-girl-saloni-cctv-video-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड का आतंक: 14 साल की सलोनी को सींगों से उठाकर कई फीट दूर पटका; हैरान कर देगा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा सांड का आतंक: 14 साल की सलोनी को सींगों से उठाकर कई फीट दूर पटका; हैरान कर देगा वीडियो
Fri, 06 Nov 2026 08:41 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:41 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के बैराड़ में आवारा सांड ने 14 वर्षीय सलोनी ओझा पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने किशोरी को सींगों से उठाकर कई फीट दूर पटक दिया। घटना CCTV में कैद हुई है। घायल सलोनी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
शिवपुरी में सांड का हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में आवारा सांड के हमले से 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी पीछे खड़े सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड ने अपने सींगों से किशोरी को उठाकर कई फीट दूर उछाल दिया और जमीन पर पटक दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सांड का खौफनाक हमला कैद हुआ है। घटना के बाद इलाके में आवारा पशुओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार, घायल किशोरी की पहचान सलोनी ओझा पुत्री प्रकाश ओझा के रूप में हुई है। वह बैराड़ के वार्ड क्रमांक 12 में सरकारी अस्पताल के पीछे रहती है। सलोनी अपने घर के पास स्थित महावीर व्यास की दुकान से सामान लेने गई थी। सामान खरीदने के बाद जैसे ही वह दुकान के चबूतरे से नीचे उतरने लगी, तभी पीछे खड़े सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- शहडोल में हादसा: कोयला खदान में आग का गोला बना RKTC का हाइवा, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
सांड ने सलोनी को सींगों से उठाकर कई फीट दूर उछाल दिया। अचानक हुए इस हमले से किशोरी संभल भी नहीं पाई और सड़क पर जा गिरी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल किशोरी को संभाला और उपचार के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आवारा पशुओं की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वार्डवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा सांड और कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं। इनके कारण आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा खतरा बच्चों और बुजुर्गों को बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन पशुओं को सड़कों से नहीं हटाया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।वार्डवासियों ने नगर परिषद से आवारा सांडों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि 14 वर्षीय सलोनी के साथ हुई इस घटना के बाद नगर परिषद आवारा पशुओं की समस्या को लेकर कब तक ठोस कार्रवाई करती है।