{"_id":"61fe7a039ba46212276f5fc3","slug":"shivpuri-robbery-worth-45-lakhs-exposed-at-kiosk-operator-s-house-four-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुरी: कियोस्क संचालक के घर हुई 45 लाख की डकैती का खुलासा, चार आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुरी: कियोस्क संचालक के घर हुई 45 लाख की डकैती का खुलासा, चार आरोपी पकड़े गए
Sat, 05 Feb 2022 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 05 Feb 2022 06:52 PM IST
सार
शिवपुरी जिले के बदरवास में एक कियोस्क संचालक के घर हुई 45 लाख की डकैती के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों की अब भी तलाश है। लूटी गई राशि में से आठ लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
शिवपुरी पुलिस ने 45 लाख की डकैती के मामले में चार लोगों को पकड़ा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 45 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 घंटे में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आठ लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 45 लाख की डकैती के मामले में बदरवास का ही एक स्थानीय दुकानदार शामिल रहा। पुलिस ने लूट के लगभग 8 लाख रुपये जब्त कर लिए हैं। इस मामले में अभी कुछ आरोपी फरार हैं, इनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने शनिवार को बताया कि 3 फरवरी को कियोस्क संचालक ने थाना बदरवास आकर रिपोर्ट मेरे घर में घुसकर कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात की और 45 लाख रुपए लूट ले गए। पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट पर से थाना बदरवास पर अपराध क्रं. 39/2022 धारा 394, 34 भादवि एवं 11,13 एमपीडीपीके एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किए। घटना के सभी साक्षों, सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय संदिगंध व्यक्तियों की आवाजाही की फुटेज के आधार पर उन्हें चिन्हित कर कस्बे के अन्य सीसीटीवी कैमरों से ट्रेस कर अज्ञात आरोपियों का पता लगाया गया। 24 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दो आरोपियों से घटना मे लूटे गए माल में से 8 लाख 30 हजार रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त एक मोटर साइकल जब्त की गई है। शेष फरार तीन आरोपियों एवं उनसे माल जब्त करने के प्रयास जारी हैं।