फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivaji Maharaj Statue Aditya Thackeray says KamalNath ji wants to see you on CM chair

Shivaji Maharaj Statue: आदित्य ठाकरे बोले- कमलनाथ जी आपको सीएम की कुर्सी पर देखना है, शपथ ग्रहण की तारीख बताइए

Fri, 22 Sep 2023 10:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 10:55 PM IST
सार

Shivaji Maharaj Statue: मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के अनावरण समारोह में हिस्सा लेने आए महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने मंच से ही कमलनाथ से पूछ लिया कि मुख्यमंत्री की शपथ की तारीख और समय कौन सा है। 

विज्ञापन
Shivaji Maharaj Statue Aditya Thackeray says KamalNath ji wants to see you on CM chair
छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने आए शिवसेना (उद्धव गुट) नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा, कमलनाथ से मैं यही पूछने आया हूं कि शपथ ग्रहण समारोह का समय और तारीख कौन सी है? मुझे आपको वापस सीएम की कुर्सी पर देखना है। मध्यप्रदेश और यहां की जनता के लिए वहां मुझे आपको देखना है।

विज्ञापन


जनसभा में उन्होंने मंच से साल 2014 से पहले और अभी के गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम जनता से पूछे। I.N.D.I.A का जिक्र करते हुए BJP को घेरा। पांदुर्णा के MPL ग्राउंड में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, 'भाजपा अब नया मुद्दा ला रही है सनातन धर्म।
विज्ञापन


यह पहली बार है, जब महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दल कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता मध्यप्रदेश में एक साथ नजर आए। दोनों दल I.N.D.I.A गठबंधन का भी हिस्सा हैं। पहली बार इस गठबंधन के नेता के साथ कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में मंच साझा किया है। मंच पर छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाला साहब ने मुझे टोकते हुए कहा- शिवसेना इमरजेंसी को सपोर्ट कर रही
कमलनाथ ने कहा, इमरजेंसी के समय संजय गांधी ने बाला साहब से बात की। मुझे मुंबई जाने के लिए कहा। मैंने पूछा, क्यों जाना है, क्या बात करना है? उन्होंने कहा कि बाला साहब को कनविंस करिए कि आप इमरजेंसी को सपोर्ट करें। मैं मुंबई गया, तब आदित्य पैदा नहीं हुए थे। बाला साहब से ढाई घंटे बात की। वे बातचीत के बड़े शौकीन थे। मैंने कहा कि आप जानते हैं कि देश में इमरजेंसी है। इतनी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं। उन्होंने मुझे बीच में टोकते हुए बोला कि शिवसेना आपको सपोर्ट कर रही है।


भारत सनातन धर्म का देश, BJP की राजनीति बांटने की
कमलनाथ ने कहा, भाजपा और इसकी राजनीति को पहचानने का समय आ गया है। साल 2014 में लंबी-चौड़ी बातें की, 19 में राष्ट्रवाद-सर्जिकल स्ट्राइक, अब ये ध्यान मोड़ने के लिए मुद्दा ला रहे हैं सनातन धर्म। रोज सनातन धर्म की बात करेंगे। भारत सनातन धर्म का देश है। क्या मुझे खड़े होकर यहां कहना पड़ेगा कि मैं पुरुष हूं, यह तो अपने आप में स्वाभाविक बात है। इनकी राजनीति बांटने की राजनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed