फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheopur In Mp Sand Mafia Attacks Police Forcibly Take Away Tractor Trolly

मध्यप्रदेश में माफिया की दबंगई: पुलिसवाले को थप्पड़ मार छुड़ा ले गए अवैध रेत की ट्रॉली

Sat, 18 Jul 2020 09:07 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 18 Jul 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Sheopur In Mp Sand Mafia Attacks Police Forcibly Take Away Tractor Trolly
श्योपुर में रेत माफिया की दबंगई - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में रेत माफिया ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर अवैध रेत से लदी अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ली। रेत माफिया ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को धमकाते हुए चांटा मारा और धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, इसके बाद पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि घटना के वक्त एक पुलिसकर्मी रेत माफिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है। रेत माफिया ने उसे धमकी देते हुए अपशब्द भी कहे, लेकिन वो चुपचाप सुनता रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे श्योपुर-मुरैना बॉर्डर पर ग्राम गढ़ी में चेकिंग करने गए एएसआई राजेंद्र जादौन को रेत माफिया ने इसलिए पीट दिया, क्योंकि उन्होंने रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया था। रेत माफिया ने एएसआइ जादौन के साथ गाली गलौज कर उनके साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि माफिया पहले थप्पड़ मारता है फिर धक्का देकर जमीन पर पटक देता है। एएसआई के साथ मौजूद कांस्टेबल छोटे लाल रेत माफिया के सामने गिड़गिड़ाता रहा। एएसआई को पीटने के बाद रेत माफिया अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली ले गया। जाते-जाते धमकी भी देकर गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के विजयपुर में प्रतिबंधित घड़ियाल इलाके से रेत का अवैध कारोबार सांठगांठ से बेखौफ चलता है। यही वजह है कि रेत माफिया के हौसले बढ़े हुए हैं और वे पुलिस वालों पर हमला करने से भी बाज नही आ रहे हैं। करीब दो महीने पहले इसी जगह रेत माफिया ने दो कांस्टेबल को बुरी तरह पीटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed