फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   she caught a snetcher from running bike

वो बाइक से 300 मीटर घिसटी और पकड़ा 'बुरे आदमी' को

Sat, 03 Aug 2013 12:47 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 12:47 PM IST
विज्ञापन
she caught a snetcher from running bike
मध्यप्रदेश में भोपाल निवासी शुचिता सतपुते ने एक चोर को ऐसा सबक सिखाया कि वह शायद ही कभी झपटमारी की हिम्मत करे।
विज्ञापन


26 साल की शुचिता सतपुते सोनागिरी में अपने घर से निकली ही थीं कि एक बाइक सवार लुटेरे ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। शुचिता घबराई तो, लेकिन हौसला नहीं खोया।

लुटेरे की बाइक के पीछे भागी और बाइक के पिछले हिस्से को पकड़कर लटक गईं। कुछ दूर तक घिसटने पर भी हिम्मत नहीं हारी। इसी बीच संतुलन खोकर लुटेरा बाइक सहित नीचे गिर गया। एकत्र हुई भीड़ ने लुटेरे को पकड़ा, उसकी पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन



शुचिता घर से करीब 100 मीटर दूर ही पहुंची थीं कि लाल रंग की यामाहा बाइक सामने आकर रुक गई औ उस पर सवार बदमाश ने शुचिता का मंगलसूत्र झपट कर भागने लगा। शुचिता ने तुरंत बाइक के पिछले हिस्से को पकड़ लिया। बाइक सवार ने स्पीड बढ़ा दी। बावजूद शुचिता ने बाइक को नहीं छोड़ा। घिसटने के बाद उन्होंने जोर से झटका देकर बदमाश को गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर लगाए आरोप
शुचिता के ससुर मधुकर सतपुते ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हमें एफआईआर में गलत जानकारी देने को कहा। श्री सतपुते के मुताबिक पुलिसवाले हमसे बार-बार कह रहे थे कि सबको यह बताओ कि लुटेरा पकड़ में नहीं आया, बल्कि फरार हो गया। हालांकि, पिपलानी थाना प्रभारी मोहनलाल पटेल ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है।


उसे कैसे भाग जाने देती
लुटेरे ने मेरा मंगलसूत्र छीना था, मैं उसे कैसे भाग जाने देती? हिम्मत ने भी मेरा साथ दिया। मेरे पास सोचने-समझने का समय नहीं था। बहुत तेज गुस्सा आया और मैंने बाइक को पकड़ लिया। रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद भी लुटेरा यह मानने को तैयार नहीं था कि उसने मंगलसूत्र छीना।
-शुचिता, सतपुत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed