फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man wanted to eat big Rajshree, mother gave him 20 rupees

Shahdol News: गुटखा खाने के लिए मां ने 20 रुपये कम दिए तो रात में घर छोड़ गया बेटा, सुबह आई दहला देने वाली खबर

Thu, 28 Nov 2024 02:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2024 02:13 PM IST
सार

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। मामूली बात पर नाराज होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Young man wanted to eat big Rajshree, mother gave him 20 rupees
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी मां से एक छोटी-सी बात को लेकर नाराज था। रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गया और फिर घर से निकल गया। सुबह घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में आम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रहने वाले राहुल सिंह कंवर पिता बुद्धसेन (18) निवासी ग्राम छतौनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, राहुल शाम को अपनी मां से राजश्री खरीदने के लिए 40 रुपये मांग रहा था, लेकिन मां ने उसे 20 रुपये दिए। मां ने उसे समझाया कि गुटखा खाने से वह बीमार हो सकता है, इसलिए उसे छोड़ देना चाहिए। यह बात कहकर मां ने उसे 20 रुपये की छोटी राजश्री लेकर काम चलाने के कहा था। इस बात से नाराज होकर युवक ने खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। रात में घर के सभी लोगों के सोने के बाद राहुल चुपचाप निकल गया। सुबह, ग्रामीणों ने खेत में लगे आम के पेड़ से उसका शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। मामूली बात पर नाराज होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed