फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The trucks collided head-on and were standing on road, car coming from behind also collided

Shahdol News: टक्कर के बाद सड़क पर खड़े थे दो ट्रक, पीछे से टकराई कार, घंटों लगा रहा जाम, पुलिस ने कही ये बात

Fri, 07 Mar 2025 12:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2025 12:20 PM IST
सार

चौंकाने वाली बात यह है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए, उन्हें कहां भर्ती कराया गया, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। इससे यह साफ होता है कि हाईवे पर दुर्घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगती।

विज्ञापन
The trucks collided head-on and were standing on road,  car coming from behind also collided
सड़क पर खड़ा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

विस्तार

शहडोल-बुढार हाईवे पर सरफा पुल के पास एक ही स्थान पर तीन वाहनों की टक्कर हो गई, लेकिन पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं लगी। इस हादसे में दो ट्रक आमने-सामने से भिड़ गए, और फिर एक कार भी क्षतिग्रस्त ट्रकों से टकरा गई।  

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि कितने लोग घायल हुए, उन्हें कहां भर्ती कराया गया, इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। इससे यह साफ होता है कि हाईवे पर दुर्घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन पुलिस इसकी भनक तक नहीं लगती।
विज्ञापन

 
इधर, घटना के बाद शहडोल-बुढार मार्ग कई घंटे तक अवरुद्ध रहा। सड़क पर क्षतिग्रस्त ट्रक खड़े थे, जिससे वाहनों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में एक ट्रक चालक घायल हुआ, जिसे स्थानीय निवासियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शहडोल से बुढार जा रही एक कार भी ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल-100 को कई बार कॉल किया, लेकिन फोन नहीं लग पाया। इसके बाद लोगों ने घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?
मामले को लेकर बुढार थाना प्रभारी संजय जयसवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़क हादसे होते रहते हैं। लेकिन, जब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराता तब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करती। लेकिन, इस जवाब से भी साफ होता है कि जब तक शिकायत दर्ज नहीं होती, तब तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं जाती, फिर चाहे आम जनता को कितनी भी परेशानी उठानी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed