फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Municipal President herself sat on hunger strike over corruption

Shahdol News: भ्रष्टचार को लेकर खुद अनशन पर बैठी अध्यक्ष, पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों को कराया था अवगत

Tue, 13 Aug 2024 02:15 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 02:15 PM IST
सार

MP: ब्यौहारी जनपद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, ऐसा जनपद पंचायत की अध्यक्ष खुद कहते हुए पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचारी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अध्यक्ष ने धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
The Municipal President herself sat on hunger strike over corruption
जनपद पंचायत की अध्यक्ष बैठी धरने पर

विस्तार

ब्यौहारी जनपद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, ऐसा जनपद पंचायत की अध्यक्ष खुद कहते हुए पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचारी अधिकारी कर्मचारियों पर कारवाई मांग कर चुकी हैं। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का जनपद पंचायत की अध्यक्ष को आश्वासन दिया था, लेकिन समय गुजर गया और कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अब नाराज अध्यक्ष अनिश्चितकालीन धरने में बैठ गई है।
विज्ञापन


अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जनपद पंचायत की अध्यक्ष ने शुरू कर दिया है, उनके साथ और भी कई लोग यह धरने में बैठे हुए हैं। अध्यक्ष आकांक्षी प्रीतू सिंह ने बताया कि एसडीओ इंजीनियर के अलावा कई भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध उन्होंने पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी । अधिकारियों ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन समय गुजर गया और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद अब उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन


पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना जारी
जनपद पंचायत की अध्यक्ष ने बताया कि प्रभारी सीईओ को उनके जनपद में बैठाया गया है, जिससे कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। पूर्व में जो सीईओ थे ,उन्हें वापस लाया जाए। जनपद कार्यालय के सामने से शराब दुकान हटाई जाए, कई ग्राम पंचायत में बिना कार्य हुए ही पैसे निकाल लिए गए हैं, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही साथ एसडीओ इंजीनियर के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाए। जनपद क्षेत्र में चल रहे कार्य पर भ्रष्टाचार किया गया है, इस मामले की भी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को की जा चुकी है। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed