फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The happiness of wedding marred by mourning; the bride's brother and nephew died in road accident

Shahdol News: शादी की खुशियों में छाया मातम ,सड़क हादसे में दुल्हन के भाई और भांजे की मौत

Wed, 07 May 2025 01:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 01:53 PM IST
सार

थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने कहा, दोनों शवों को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से डीजे के कुछ बॉक्स जब्त किए गए हैं।  
 

विज्ञापन
The happiness of  wedding marred by mourning; the bride's brother and nephew died in road accident
घटना स्थल पर पड़े साउंड बॉक्स।

विस्तार

शादी की रौनक और खुशियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सब कुछ पल भर में गम में बदल दिया। शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के कनाडी गांव के पास हुए क हादसे में दुल्हन के सगे भाई रंगेलाल बैगा (28) और भांजे शशिकांत बैगा (19) की मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब वे शादी की तैयारी में लगे हुए थे और पानी के पाउच की बोरियां लेने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह दुखद घटना रात लगभग 3:00 बजे हुई। रंगेलाल और शशिकांत एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर टेटका जा रहे थे, तभी कनाडी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, एंबुलेंस आने से पहले उनकी मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटनास्थल पंडाल से महज कुछ दूरी पर था। तेज आवाज सुनकर जब हमने मौके पर जाकर देखा तो दोनों अचेत अवस्था में पड़े थे। एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया, लेकिन उसके पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद एमपी में दिखा उत्साह, सीएम बोले-PM मोदी जो कहते हैं वह होता है
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने कहा, दोनों शवों को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से डीजे के कुछ बॉक्स जब्त किए गए हैं। अनुमान है कि अज्ञात वाहन एक पिकअप हो सकता है, जिसमें डीजे लोड था। घटना के बाद कुछ बॉक्स सड़क पर गिरे मिले थे, जिन्हें जब्त कर वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। शादी समारोह में शामिल एक रिश्तेदार ने बताया कि हादसे के बाद दुल्हन की विदाई शांतिपूर्ण तरीके से की है। परिवार में दो लोगों की मौत से दुल्हन के परिवार को गहरा सदमा लगा है।  परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक का माहौल है।  

ये भी पढ़ें: आज शाम 4 से रात 8 बजे तक ब्लैकआउट और आपातकालीन अभ्यास, सायरन बजने पर जाने क्या करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed