फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Operation Sindoor: Enthusiasm seen in MP after air strike on Pakistan, CM said- Bharat Mata ki Jai

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद एमपी में दिखा उत्साह, सीएम बोले-PM मोदी जो कहते हैं वह होता है

Wed, 07 May 2025 12:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 May 2025 12:53 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्रों में की गई एयर स्ट्राइक-'ऑपरेशन सिंदूर'-ने देशभर में उत्साह और गर्व का माहौल है। इस सैन्य कार्रवाई को लेकर मध्यप्रदेश में भी जनप्रतिनिधियों ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Enthusiasm seen in MP after air strike on Pakistan, CM said- Bharat Mata ki Jai
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयर स्ट्राइक की है। इस सैन्य अभियान को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है, जिसमें तीनों सेनाओं ने साझा रूप से 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई के बाद देशभर में प्रतिक्रिया देखने को मिली, खासकर मध्य प्रदेश में देशभक्ति का माहौल नजर आया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय सेना की पोस्ट को रीपोस्ट किया और लिखा—"भारत माता की जय"। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “ये नया भारत है, भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी इस सैन्य कार्रवाई को लेकर गर्व व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने भी भारत माता की जय, जय हिंद लिखा।  यह कार्रवाई न केवल आतंकी ठिकानों पर सीधा हमला है, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी है कि भारत अब हर हमले का जवाब दृढ़ता से देगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह होता है- सीएम 
ऑपरेशन सिंदूर पर मुख्यंमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को बधाई दी।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह होता है। हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों से निपटने में सक्षम है। पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़  जवाब दिया है, पूरा देश गौरांवित  है पूरे देश आनंद में है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने वाले- गलत निगाह दौड़ने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि वह दृश्य अपने सामने दिखाई दे रहा है जिसमें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि हर वह स्थान और हर वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से दिखेगा उसे मिट्टी में मिला देंगे। यह परिणाम सबने देखा है, मेरी अपनी ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को आतंकी खातमें के इस जबर्दस्त प्रहार की कोटिशः बधाई... हमारे  रक्षा मंत्री , केंद्रीय गृहमंत्री ,सरकार और  पूरे भारतवासी जिन्होंने पहलगाम पर एकजुटता दिखाई, वह सबके लिए गौरव का विषय है। डॉ यादव ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के हर कदम के साथ है। हमारे देश के दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भारतीय वीरता का जो  परचम फहराया है, यह हम सब भारतवासियों के लिए गर्व का आधार है। इस ऑपरेशन में किसी को व्यक्तिगत हानी ना होते हुए आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह घटना 56 इंच के सीने के सामर्थ्य को दर्शाती है....
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रदेश के पांच जिलों में मॉक ड्रिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed