फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol Elderly Woman Murder Case Exposed, It was A Revenge Murder

Shahdol News: 15 साल से सीने में सुलगती आग का लिया बदला, 70 साल की महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या

Mon, 08 Jul 2024 11:47 AM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:47 AM IST
सार

70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में खुलासा हो गया है। 15 साल पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Shahdol Elderly Woman Murder Case Exposed, It was A Revenge Murder
पुलिस ने 28 जून को मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझाकर हत्यारे को पकड़ लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उसके सीने मे 15 साल तक बदले की आग सुलगती रही। आखिरकार उसने फिर 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर मौत के घाट उतार दिया। केशवाही चौकी क्षेत्र में 28 जून को मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।  
विज्ञापन


 चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि 28 जून की सुबह चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलबहरा मे पापन साहू के खेत से अज्ञात बुजुर्ग महिला की लाश बरामद हुई थी। बाद में मृतका की पहचान राम बाई सिंह (कदम फूल) गोंड, उम्र 70 साल, निवासी बलबहरा के रूप मे हुई थी। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई तो यह मामला हत्या का निकला। आरोपी कमल बैगा पिता रामेशु बैगा, 32 वर्ष, निवासी ढोलकू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने हत्या कबूल कर ली है। 
विज्ञापन


कमल ने किया चकित करने वाला खुलासा
पुलिस को पूछताछ में कमल ने बताया कि वह पिछले 15 साल से महिला से बदला लेने की फिराक में था। वह महिला को करीब 15 साल पहले काम करने अपने परिचित के ईंट भट्टे पर लेकर गया था। वहां उसकी वजह से कमल को काफी जलील होना पड़ता था। कुछ समय बाद उसकी किडनी मे दर्द रहने लगा। उसे सूखा मल खाते देखा तो संदेह हुआ कि उसने जादू-टोना किया है। इसी कारण उसे किडनी मे दर्द रहता है। 27 जून की रात को वह रामबाई के घर गया। मारते-पीटते उसे खेत तक ले गया। वहां उसके साथ दुराचार करने के बाद मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद ही पंद्रह साल से जल रही सीने की आग को ठंडक मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed