फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic End in Shahdol 12-Year-Old Girl Dies by Suicide After Father Scolds Her Over Household Chores

शहडोल में बच्ची ने फांसी लगाकर दी जान: पिता ने बर्तन रखने को लेकर डांटा था, कुछ देर बाद कमरे में लटकी मिली

Wed, 23 Sep 2026 11:48 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 11:48 AM IST
सार

शहडोल के कुंवरसेझा गांव में 12 वर्षीय अंजली की मौत हो गई। घटना से कुछ देर पहले पिता ने उसे बर्तन रखने को लेकर डांटा था। इसके बाद पिता खेत चले गए और कुछ देर बाद बुआ ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tragic End in Shahdol 12-Year-Old Girl Dies by Suicide After Father Scolds Her Over Household Chores
सोहागपुर थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के कुंवरसेझा गांव में 12 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे फिलहाल कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना से कुछ देर पहले पिता ने खाना खाने के बाद बर्तन ऊपर रखने को लेकर बेटी को डांटा था। इसके बाद पिता खेत चले गए। कुछ देर बाद घर पहुंची बुआ ने कमरे में बालिका को फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन


मृतका की पहचान अंजली पिता लालू सिंह, निवासी कुंवरसेझा के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय अंजली की मां मजदूरी के लिए शहडोल गई थी, जबकि पिता खेत में काम करने चले गए थे। सुबह अंजली ने घर का काम किया और खाना बनाया। उसने पहले माता-पिता को खाना खिलाया और बाद में खुद खाना खाया। मां घर से निकलते समय उससे शहडोल से कुछ खाने का सामान लाने की बात कहकर गई थी।
विज्ञापन


बर्तन रखने को लेकर पिता ने डांटा था
पुलिस के अनुसार, पिता के खेत जाने से पहले बर्तन रखने को लेकर अंजली को डांट पड़ी थी। इसके कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली उसकी बुआ घर पहुंची तो अंजली कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की जिम्मेदारियों के कारण छूट गई थी पढ़ाई
स्थानीय लोगों के अनुसार, अंजली परिवार में बड़ी बेटी थी। उसके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर चले जाते थे, इसलिए वह घर पर रहकर अपने करीब डेढ़ साल के छोटे भाई की देखभाल करती थी। इसी वजह से उसने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। बताया गया कि इस साल उसका स्कूल में नाम भी नहीं लिखा गया था। वह घर का काम करने के साथ माता-पिता के लौटने तक छोटे भाई को संभालती थी।


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। पिता की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाने की बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed