{"_id":"6558425dd21c99de3c034b99","slug":"shahdol-news-officer-dies-while-on-election-duty-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: चुनाव ड्यूटी के दौरान अधिकारी की मौत, अचानक तबीयत बिगड़ने पर खुद निकले अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: चुनाव ड्यूटी के दौरान अधिकारी की मौत, अचानक तबीयत बिगड़ने पर खुद निकले अस्पताल
Sat, 18 Nov 2023 10:19 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:19 AM IST
सार
शहडोल जिले में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक अधिकारी की मौत हो गई। अचानक तबियत बिगड़ने पर खुद अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर के पास पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल में विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी करते हुए एक अधिकारी की मौत हो गई है। बराक्ष हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रावेंद्र प्रसाद गर्ग की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के तौर पर जयसिंहनगर विधानसभा में लगाई गई थी। निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें रिजर्व कोटे के लिए शहडोल मुख्यालय में ही पदस्थ किया था।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी रावेंद्र प्रसाद गर्ग शहडोल मुख्यालय में निर्वाचन का काम कर रहे थे। तभी 17 नवंबर की शाम को कार्य के दौरान ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। अपनी तबियत बिगड़ते देख पीठासीन अधिकारी रावेंद्र प्रसाद गर्ग खुद ही अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत
पीठासीन अधिकारी ब्यौहारी के नजदीक बरकछ गांव के रहने वाले थे। इस कारण उनका इलाज पहले से ही ब्यौहारी में चलता था। शहडोल में जैसे ही उनकी तबियत बिगड़ी वो खुद ही ब्यौहारी के लिए रवाना हो गए। गर्ग जैसे ही ब्यौहारी के सिविल अस्पताल पहुंचे वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टर्स ने कराया शव का पीएम
ब्यौहारी के सिविल अस्पताल में पीठासीन अधिकारी की मौत के बाद प्रशासन के निर्देश पर डॉक्टर्स की टीम ने 18 नवंबर की सुबह शव का पीएम कराया है। बताया जा रहा है कि पीठासीन अधिकारी रावेंद्र प्रसाद गर्ग की मौत संभवतः अचानक हार्ट अटैक के आने से हुई है।
