{"_id":"63d728c94e4ecb4fa5338acd","slug":"shahdol-bjp-leaders-thrash-engineer-hooliganism-captured-in-cctv-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: बीजेपी नेताओं ने की इंजीनियर की पिटाई, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: बीजेपी नेताओं ने की इंजीनियर की पिटाई, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी, ये है पूरा मामला
Mon, 30 Jan 2023 07:47 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:47 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बीजेपी नेताओं ने एक इंजीनियर की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने का यह वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई पिटाई की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत निर्माणाधीन सीएचसी सेंटर में पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सूर्यप्रकाश पांडे और उसके साथी अखंड प्रताप सिंह द्वारा गुंडागर्दी करते हुए शासकीय कार्य में कार्यरत इंजीनियर सुभाष बर्मन की जमकर पिटाई की गई। बीजेपी नेताओं की इस गुंडागर्दी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
बता दें कि यह मामला बीते 26 जनवरी की शाम का है। यहां पर निर्माणाधीन सीएचसी भवन सेंटर जैतपुर में काम चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार धर्मेंद्र सोनी के द्वारा बताया गया कि पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी सूर्यप्रकाश पांडे और अखंड प्रताप सिंह मड़सा के द्वारा मुझसे लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। इसी बात को लेकर कई बार सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा इन्हीं के कहने पर कई लोगों के मोबाइल नंबर को लेकर इनके ही द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही लगातार कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था।
विज्ञापन
इंजीनियर कार्य का मूल्याकंन कर रहे थे...
26 जनवरी की शाम को जब इंजीनियर के द्वारा कार्य का मूल्यांकन किया जा रहा था, तभी सूर्यप्रकाश पांडे और अखंड प्रताप सिंह मड़सा के द्वारा इंजीनियर के साथ गाली-गलौज की गई और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके अलावा पास में ही रखे सुपरवाइजर की मोटरसाइकिल को भी लाठी डंडे से तोड़ दिया गया और गाली-गलौज करते हुए भवन को न बनने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
घटना के बाद ठेकेदार द्वारा इसकी जानकारी थाना केंद्र जैतपुर में दी गई। घटना की वीडियो सीडी भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें बीजेपी नेताओं की करतूत कैद थी। थाना प्रभारी जैतपुर भानुप्रताप सिंह ने कहा, जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
