फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Search for 21 missing children; a reward of ₹5,000 offered for information leading to them.

शहडोल पुलिस की नई कोशिश: 15 बालिकाओं समेत 21 गुम बच्चों की तलाश, सुराग देने पर देंगे पांच हजार का इनाम

Fri, 16 Oct 2026 07:12 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 07:12 PM IST
सार

शहडोल जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता 21 बालक-बालिकाओं का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने प्रत्येक मामले में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। लापता बच्चों में 15 बालिकाएं और छह बालक शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से सहयोग मांगा है। 

विज्ञापन
Search for 21 missing children; a reward of ₹5,000 offered for information leading to them.
एसपी ने घोषित किया इनाम।

विस्तार

शहडोल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता 21 बालक-बालिकाओं का अब तक पता नहीं चल सका है। इनकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने प्रत्येक प्रकरण में पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। लापता बच्चों में 15 बालिकाएं और छह बालक शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इनके संबंध में कोई भी उपयोगी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 16 अक्टूबर को जारी उद्घोषणा के अनुसार, पुलिस द्वारा लापता बच्चों की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी दस्तयाबी नहीं हो सकी है। इसके बाद प्रत्येक मामले में इनाम घोषित किया गया है। बच्चों की जानकारी देने, उनकी तलाश में सहयोग करने अथवा संबंधित प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कार दिया जा सकेगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक शहडोल का होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंद कमरे में फंदे पर लटका था पति का शव, पत्नी पड़ी थी लहूलुहान; पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यौहारी से छह बालिकाएं लापता
जारी सूची के अनुसार, ब्यौहारी थाना क्षेत्र से विधि गर्ग (13), सुशीला चर्मकार (17), आरती साकेत (15), आशमा पनिका (14), करिश्मा यादव (17) और खुशबू सिंह गोंड (14) की तलाश की जा रही है। जयसिंहनगर से नीलेश कोल (14) और प्रीति यादव (16), गोहपारू से रामनारायण बैगा (15) तथा अमलाई से दीपिका पांडेय (17) लापता हैं।

सोहागपुर से तीन, अन्य क्षेत्रों से भी मामले
सोहागपुर थाना क्षेत्र से जिया बैगा (16), रिंकी बैगा (17) और खुशी कुशवाहा (12) की तलाश जारी है। सिंहपुर से प्रेमवती बैगा (14) और जैतपुर से उमा देवी सिंह (15) लापता हैं।


देवलोंद से चार, सीधी से दो बालक लापता
देवलोंद थाना क्षेत्र से सत्यम सिंह गोंड (15), अर्यान द्विवेदी (17), हसीना (15) और अंश बैस (12) का पता नहीं चल सका है। वहीं, सीधी थाना क्षेत्र से अनुज सिंह (16) और अजय सिंह गोंड (13) की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लापता बच्चों के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित कर उनकी तलाश में सहयोग करें। प्रत्येक प्रकरण में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed