फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Auto driver dies after being hit by a high speed Scorpio in Byawari

Shahdol News: ब्यौहारी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Thu, 15 May 2025 02:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 02:26 PM IST
सार

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शहडोल-रीवा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Shahdol News: Auto driver dies after being hit by a high speed Scorpio in Byawari
शहडोल रीवा मार्ग में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के दरोगा पुलिया में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को ठोकर मार दी, जिसमें ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई, घटना के बाद नाराज परिजन शहडोल रीवा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन विरोध कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया की ऑटो और स्कॉर्पियो में आमने-सामने भिड़ंत के बाद ऑटो चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो चालक पास के गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी लगते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विरोध में ऑटो चालक के परिजन एवं स्थानीय लोग मौके पर काफी संख्या में सड़क पर खड़े होकर चक्का जाम लगा दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Vijay Shah: मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल; पुलिस को जमकर लगाई फटकार, पूछे तीखे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से बातचीत करने की कोशिश कर रही है दो थाने की सीमा पर यह दरोगा पुलिया होने से ब्यौहारी एवम देवलौंद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। स्कॉर्पियो वाहन भी मौके पर खड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक घंटे से लगा शहडोल रीवा मार्ग में जाम
ब्यौहारी के दरोगा पुलिया में यह सड़क हादसा हुआ। यह मार्ग शहडोल से रीवा को जोड़ता है। विरोध कर रहे लोग सड़क पर खड़े हैं और चक्का जाम लगा दिया है। जिससे शहडोल रीवा मार्ग में एक घंटे से जाम लगा हुआ है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं, जिससे आवाजाही कर रहे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed