फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   MP News Sand mafia killed ASI by crushing him with tractor in Shahdol

MP: शहडोल में रेत माफियाओं का कहर, ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, कुछ दिन पहले पटवारी को उतारा था मौत के घाट

Sun, 05 May 2024 08:31 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 May 2024 08:31 AM IST
सार

Shahdol Crime News: वारदात में शामिल फरार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। मृतक एएसआई के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी करीब 14 साल ही है।

विज्ञापन
MP News Sand mafia killed ASI by crushing him with tractor in Shahdol
मृतक एएसआई और मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में सक्रिय रेत माफियाओं ने पटवारी के बाद अब एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात ब्योहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली हेलीपैड के पास बीते रात्रि करीब साढ़े 11 बजे हुईं। जिसमें ब्योहारी थाने में पदस्थ सहायक उनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद बागरी के ऊपर चालक ने अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना में एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात एएसआई बागरी दो अन्य पुलिसकर्मी के साथ एक फरार वारंटी को पकड़ने जा रहे थे। रास्ते में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली हेलीपैड के पास अवैध रेत से भरा एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद वाहन से उतरकर सहायक उप निरीक्षक मम्बागरी ने ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन, चालक ने भागने के प्रयास में एएसआई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। मृतक पुलिसकर्मी के साथी सहकर्मी एएसआई गया प्रसाद कनौजिया और आरक्षक संजय ने मामले की जानकारी थाने और वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जब तक थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा एएसआई महेंद्र की  मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने के बाद देर रात शहडोल एडीजीपी डीसी सागर, पुलिस कप्तान और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। वारदात में शामिल फरार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। मृतक एएसआई के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी करीब 14 साल ही है। एएसआई मूल रूप से मप्र के सतना जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात दें कि कुछ महीने पहले उक्त क्षेत्र में ही रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने पटवारी का एक दल पहुंचा था। इस दौरान रेत माफियाओं ने पटवारी को मौत के घाट उतार दिया था। दो दिन पहले रेत माफियाओं ने इसी क्षेत्र में खनिज विभाग की टीम पर हमले पर हमला किया और फिर रेत से भरे ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed