फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In one sign, the case of Tokra lakh, Beohari police station area from the woman's idea

Shahdol News: वेबसाइट पर OTP दर्ज किया तो खाते से उड़ गए 13 लाख रुपये, ठगी का शिकार महिला पहुंची थाने

Wed, 23 Oct 2024 02:31 PM IST
Shahdol Bureau शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:31 PM IST
सार

महिला ने किसी ऐप या वेबसाइट के मांगे जाने पर OTP दर्ज किया और उसके खाते से सारे पैसे गायब हो गए। महिला के पति का निधन हो चुका है। उसे यह पैसे ससुर के रिटायरमेंट पर मिले थे। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
In one sign, the case of Tokra lakh, Beohari police station area from the woman's idea
ब्यौहारी थाने का मामला

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक 29 वर्षीय महिला के बैंक खाते से एक अज्ञात ठग ने करीब 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। यह धोखाधड़ी किसी मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से की गई। पीड़ित महिला ने जब अपने खाते से इतनी बड़ी राशि गायब होते देखी, तो उसने तुरंत ब्यौहारी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है, और वह अपने बच्चे के साथ ब्यौहारी में किराए के मकान में रहती है। जानकारी के अनुसार, महिला के ससुर ने सेवानिवृत्ति के बाद अपने सभी पुत्रों को कुछ राशि दी थी, जिसमें से एक हिस्सा महिला के पति को मिला था। पति की मृत्यु के बाद यह धनराशि महिला के बैंक खाते में जमा थी। हाल ही में, एक जालसाज ने किसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से महिला का ओटीपी लेकर उसके खाते से 12 लाख 85 हजार रुपये उड़ा लिए।

विज्ञापन

जब महिला को पता चला कि उसके सारे पैसे ठगी के शिकार हो गए हैं, तो वह स्तब्ध रह गई, क्योंकि यह राशि उसके और उसके बच्चे के भरण-पोषण का एकमात्र साधन थी। घटना के बाद से महिला सदमे में है और समझ नहीं पा रही कि पति की मृत्यु के बाद अब पैसे भी चले गए हैं, तो वह अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेगी। किसी तरह साहस जुटाकर उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने कहा कि महिला के साथ मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए ठगी की गई है। अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि किसी भी तरह महिला की ठगी गई राशि उसे वापस दिलाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed