फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal transportation of sand was being done by mini truck in broad daylight

Shahdol News: मिनी ट्रक से दिनदहाड़े हो रहा था रेत का अवैध परिवहन, पुलिस ने वाहन को किया जब्त

Sat, 04 Jan 2025 01:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल ने बताया कि मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 18 जेड एफ 7722 के चालक अंजनी कुमार उपाध्याय एवं मलिक प्रकाश नारायण शर्मा के विरुद्ध खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Illegal transportation of sand was being done by mini truck in broad daylight
जब्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र के नगर से दिनदहाड़े रेत का अवैध परिवहन मिनी ट्रक से किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन की जांच की तो पता लगा कि वाहन में अवैध रेत लोड है। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त किया है और चालक को गिरफ्तार कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ार थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज के पास से मिनी ट्रक में अवैध रेत लोड था। पुलिस ने बताया कि अवैध रेत से लोड मिनी ट्रक कॉलेज तिराहे की ओर जा रहा था, तभी पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने वाहन को देखा। पुलिस को देखकर चालक वाहन को लेकर तेज गति से भागने लगा, तभी पुलिस को शंका हुई और पुलिस ने रेत से भरे मिनी ट्रक को रुकवा कर कागजात की जांच की, तो चालक के पास रेत के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर पुलिस ने अवैध रेत से लोड मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल ने बताया कि मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 18 जेड एफ 7722 के चालक अंजनी कुमार उपाध्याय एवं मलिक प्रकाश नारायण शर्मा के विरुद्ध खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक का मालिक अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed