फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal liquor was being transported, a youth riding a scooter was caught at the check post

Shahdol News: अवैध शराब का हो रहा था परिवहन, चेक पोस्ट पर स्कूटी सवार युवक पकड़ाया, 15 हजार की शराब बरामद

Sat, 30 Mar 2024 02:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2024 02:13 PM IST
सार

पुलिस की टीम ने चेक पोस्ट पर शराब का अवैध परिवहन करते हुए एक युवक को पकड़ा है। युवक के कब्जे से 15 हजार रुपये की शराब जब्त की गई है। वह अनूपपुर से तीन पेटी देसी शराब शहडोल ला रहा था।  

विज्ञापन
Illegal liquor was being transported, a youth riding a scooter was caught at the check post
शहडोल में अंतर-जिला सीमा पर अवैध शराब पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले की सीमा पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन्द्रानगर चेस्ट पोस्ट पर पुलिस ने स्कूटी में अवैध शराब का परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन पेटी शराब जब्त की गई है।

विज्ञापन


अंतर-जिला चेक पोस्ट पर एसएसटी की टीम ने शराब का अवैध परिवहन करते एक युवक को पकड़ा है। युवक के कब्जे से करीब 15 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई है। वेद प्रकाश जायसवाल अनूपपुर से शहडोल स्कूटी से तीन पेटी देसी शराब लेकर आ रहा था। इसी दौरान अंतर-जिला चेकपोस्ट इन्द्रानगर पर तैनात एसएसटी की टीम ने पकड़ लिया। युवक से शराब परिवहन करने संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन युवक कागजात उपलब्ध नहीं करा सका। टीम ने शराब जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। शराब अनूपपुर से शहडोल के लिए भेजी जा रही थी। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती 24 घंटे की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed