{"_id":"657edfc3b6e3f219e90f2a98","slug":"hanging-body-of-newly-married-woman-found-in-shahdol-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: नव विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, सिहरा जंगल की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: नव विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस, सिहरा जंगल की घटना
Sun, 17 Dec 2023 05:17 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:17 PM IST
सार
Shahdol: शहडोल में सिहरा के जंगल में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे में लटका मिला है। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले ही मृतका का विवाह जयसिंहनगर के झिरिया निवाशी प्रमोद से हुआ था, मृतका का 2 वर्ष का एक मासूम बच्चा भी है।
विज्ञापन
नव विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के सिहरा के जंगल में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे में लटका मिला है। अज्ञात कारणों से 23 वर्षीय रूबी पटेल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि झिरिया गांव में रूबी पटेल पति प्रमोद पटेल का ससुराल था, ससुराल से कुछ दूर में 23 वर्षीय महिला ने जंगल में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि ससुराल से कुछ दूरी पर स्थित सिहरा के जंगल में नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला है। पुलिस के अनुसार रूबी का मायका ब्योहारी में था। तीन साल पहले ही मृतका का विवाह जयसिंहनगर के झिरिया निवाशी प्रमोद से हुआ था, मृतका का 2 वर्ष का एक मासूम बच्चा भी है।
विज्ञापन
खाना खाकर सोई और हो गई लापता
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि ससुराल में नव विवाहित खाना खाकर सबके साथ सो गई, जब कुछ देर बाद पति उठा तो वह घर से लापता थी। रात से ही आसपास में रूबी की तलाश परिजनों ने शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी रातभर उसका पता कहीं नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुरू
सुबह घर से कुछ दूर पर सिहरा के जंगल में रूबी का फांसी पर लटका शव देख परिजनों ने मामले की खबर पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस ने मामले पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ससुराल से कुछ दूरी पर जंगल पर नव विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला है। मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
