फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Hiva crushed bike riders two died on spot one in critical condition

Shahdol News: हाइवा ने बाइक सवार युवकों को कुचला, दो की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 18 Jan 2025 09:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 09:16 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। तीसरे युवक की हालत गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हाइवा वाहन की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Shahdol News Hiva crushed bike riders two died on spot one in critical condition
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में कनाड़ी खुर्द में तेज रफ्तार हाइवा (ट्रक) ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। इस घटना में बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई तो एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना के तुरंत बाद हाइवा वाहन लेकर चालक फरार हो गया है, बाइक में तीन लोग सवार थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम कनाडी बजार से जयसिंहनगर की ओर बाइक आ रही थी। बाइक में तीन युवक सवार थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया, जिससे घटना स्थल में ही रावेंद्र रजक एवं रामकुमार रजक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक में सवार तीसरा युवक जिंदगी और मौत की लड़ाई अस्पताल में लड़ रहा है।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़ गए लोगों को देख हाइवा के चालक ने अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायल युवक की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मौके पर दोनों शवों का पंचनामा कार्रवाई कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। तीसरे युवक की हालत गंभीर है, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हाइवा वाहन की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed