फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Iron Girder Breaks During Construction at Old Building, Two Workers Trapped Under Debris

शहडोल: पुराने भवन में निर्माण के दौरान टूटा लोहे का गार्डर, भरभराकर गिरा निर्माणाधीन हिस्सा, दो मजदूर घायल

Tue, 22 Sep 2026 10:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 10:07 PM IST
सार

पुराने भवन के भीतर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार ने पहले ही गार्डर पर ज्यादा भार पड़ने की चेतावनी दे दी थी, लेकिन काम नहीं रोका गया। इसके बाद गार्डर टूटने से निर्माणाधीन हिस्सा ढह गया और मलबे में दबकर दो मजदूर घायल हो गए।

विज्ञापन
Shahdol: Iron Girder Breaks During Construction at Old Building, Two Workers Trapped Under Debris
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बीच पुराने भवन में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को अचानक लोहे का गार्डर टूट गया। इसके साथ ही निर्माणाधीन हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा और वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। आसपास मौजूद लोगों और साथी मजदूरों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। हादसे में औढेरा निवासी हीरालाल रैदास और लाला सिंह घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने भवन के खतरनाक हिस्से को जेसीबी से ढहा दिया।

विज्ञापन


घटना बस स्टैंड के पास मुख्य मार्ग किनारे स्थित एक पुरानी दो मंजिला इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई। बताया गया कि भवन काफी पुराना है और उसके भीतर दुकान का संचालन भी किया जा रहा था। इसी दौरान अंदर से तोड़फोड़ कर नए निर्माण का काम कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा इंतजाम भी पर्याप्त नहीं थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में 2 हजार डंपरों का चक्का जाम: 4 लाख के जुर्माने पर थाने तक पहुंचा विरोध, कल सड़क रोकने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद भी काम जारी रखने की बात
घटना के भी बाद कुछ समय तक निर्माण कार्य जारी रहने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका और कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और भवन में मौजूद लोगों को बाहर कराया गया। नगर पालिका ने मौके की स्थिति देखने के बाद पंचनामा तैयार किया और खतरे वाले हिस्से को मशीन की मदद से गिरा दिया।

मजदूर बोले- पहले ही दी थी चेतावनी
घायल मजदूरों ने बताया कि बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण से जुड़े ठेकेदार रामप्रीत के अनुसार भवन पर काम शुरू करने से पहले ही दुकान संचालक विजय बुधवानी को गार्डर पर ज्यादा भार पड़ने से उसके टूटने की आशंका बताई गई थी, इसके बावजूद काम जारी रहा। हादसे के बाद पुराने भवन में चल रहे निर्माण और अनुमति-संबंधी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed