फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fierce fire broke out in Byohari Sidhi road, three acres of Rahar crop burnt to ashes.

Shahdol News: ब्यौहारी-सीधी मुख्य मार्ग पर लगी भीषण आग, वाहनों के थमे पहिए, तीन एकड़ में लगी राहर की फसल राख

Fri, 05 Apr 2024 11:12 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2024 11:12 AM IST
सार

ब्यौहारी-सीधी मार्ग पर बीती रात सड़क किनारे सूखे पत्तों में आग लग गई। यह आग यूकेलिप्टिस के पेड़ तक पहुंच गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे ब्यौहारी-सीधी मुख्य मार्ग में वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। 

विज्ञापन
Fierce fire broke out in Byohari Sidhi road, three acres of Rahar crop burnt to ashes.
शहडोल में ब्यौहारी-सीधी मार्ग पर सड़क पर आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में गर्मी शुरू होते ही आगजनी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ब्यौहारी थाना क्षेत्र में तीसरे दिन तीसरी बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। ब्यौहारी-सीधी मार्ग पर बीती रात सड़क किनारे सूखे पत्तों में आग लगी जो यूकेलिप्टिस के पेड़ तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगी, जिसके बाद ब्यौहारी सीधी मुख्य मार्ग में वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

विज्ञापन


जानकारी लगते ही पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। यूकेलिप्टिस के पेड़ और कचरे से बढ़ती हुई आग खेत में पहुंच गई। बालमुकुंद पांडे के तीन एकड़ में लगी राहर की फसल आग की चपेट में आ गई। फसल जलकर राख हो गई है। दमकलकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। बीती रात की यह घटना है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी एम एल रंगडाले ने बताया कि ब्यौहारी-सीधी मुख्य मार्ग में सड़क किनारे सूखे पत्तों में अज्ञात कारणो से आग लग गई। पत्तों से आग बढ़ते हुए यूकेलिप्टिस के पेड़ तक पहुंच गई। बालमुकुंद के तीन एकड़ में लगी राहर की फसल इस आग की चपेट में आ गई। पूरी तरीके से राहर की फसल जलकर राख हो गई है। स्थानीय लोगों ने समय पर ही पुलिस व दमकल वाहन को सूचना दी थी। जब तक टीम वहां पहुंच पाती, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed