{"_id":"64d7861f1689e4fc7802f457","slug":"facebook-id-of-mp-himadri-singh-hacked-in-shahdol-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: सांसद हिमाद्री सिंह की फेसबुक आईडी हैक; हैकर ने डाली अश्लील पोस्ट, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: सांसद हिमाद्री सिंह की फेसबुक आईडी हैक; हैकर ने डाली अश्लील पोस्ट, तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 12 Aug 2023 06:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:46 PM IST
सार
सांसद हिमाद्री सिंह की फेसबुक आईडी पांच जून को हैक हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने 18 जून को अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक से भी की थी।
विज्ञापन
सांसद हिमाद्री सिंह
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शहडोल संसदीय क्षेत्र की संसद की फेसबुक आईडी हैक हो गई और हैकर ने अश्लील पोस्ट भी डाल दी। सांसद हिमाद्री सिंह की फेसबुक आईडी दो महीने पहले हैक हो गई थी। इसके बाद हैकर ने उनकी फेसबुक आईडी पर 11 अगस्त को एक अश्लील पोस्ट डाली है।
विज्ञापन
सांसद को जब बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल अपनी फेसबुक आईडी को संचालित कर रहे सोशल मीडिया प्रभारी को संज्ञान में लेते हुए पोस्ट को हटाने के लिए कहा। सांसद हिमाद्री सिंह की फेसबुक आईडी पांच जून को हैक हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने 18 जून को अनूपपुर जिले के पुलिस अधीक्षक से भी की थी। आईडी को रिकवर करने की कोशिश लगातार जारी थी।
विज्ञापन
11 अगस्त को हैकर ने सांसद की फेसबुक आईडी पर अश्लील पोस्ट शेयर की, जिसके बाद हड़कंप मच गया। जो लोग सांसद के फेसबुक आईडी से जुड़े हुए थे, उन्होंने तत्काल पीए ने फोन करना शुरू किया और सांसद से भी संपर्क किया। इसके बाद सांसद ने पीए के माध्यम से अपनी फेसबुक आईडी से इस तरह के मैसेज को डिलीट करवाया।
विज्ञापन
सांसद इस समय दिल्ली में हैं। इस संबंध में उनका कहना था कि मैंने अपनी फेसबुक आईडी हैक होने की सूचना एसपी अनूपपुर को पहले ही दे दी थी। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में कल फिर उनकी फेसबुक आईडी पर कुछ गलत कमेंट और पोस्ट किए गए हैं, जिसको लेकर मैंने भाजपा के हेड क्वार्टर को भी सूचित किया है। इसके साथ ही मैंने फेसबुक आईडी को संचालित करने की जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों को भी तत्काल इस पर एक्शन लेते हुए शिकायत करने की बात कही है।
सांसद ने कहा है कि मैं इस मामले को लेकर दोबारा शिकायत करूंगी। साइबर सेल इस मामले को पता करें कि आखिर हैकर कौन है और कौन इस तरह से गलत काम कर रहा है। एसडीओपी पुष्पराजगढ़ सोनाली गुप्ता ने बताया कि सांसद की फेसबुक आइडी हैक होने की शिकायत मिलने के बाद आईटी सेल से जानकारी मांगी गई है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
