फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News ›   Dead body of 3 year old child missing from home for two days found

Shahdol: दो दिनों से घर से लापता था 3 वर्षीय मासूम, घर के पास तालाब में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 04 Mar 2024 11:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Mar 2024 11:54 AM IST
सार

Shahdol: घर से लापता तीन वर्षीय मासूम की लाश उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर तालाब में मिली है। मासूम दो दिनों से घर से लापता था, परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। जिसपर पुलिस ने 363 का मामला दर्ज कर मासूम की तलाश कर रही थी। दो दिनों बाद मासूम के घर से  500 मीटर की दूरी पर एक तालाब में उसका शव मिला है।

विज्ञापन
Dead body of 3 year old child missing from home for two days found
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

थाना प्रभारी सोहगपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र के छतवई के रहने वाले गणेश बैगा का 3 वर्षीय पुत्र प्रताप बैगा पिछले दो दिनों से घर से अचानक लापता हो गया। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए बताया कि प्रताप घर के पास ही खेल रहा था, खेलते खेलते वह लापता हो गया। जिसकी तलाश परिजनों के द्वारा की गई। काफी तलाशने के बाद भी मासूम का पता नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुट गई
इसके बाद पिता पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर 363 का अपराध दर्ज कर मासूम की तलास शुरू की। काफी तलाशने के बाद मासूम के घर से 500 मीटर की दूरी पर तालाब में दो दिनों बाद उसका शव मिला है। पुलिस का कहना है कि मासूम खेलते खेलते तालाब के पास पहुंच गया होगा, तभी डूबने से उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed