फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Car collides with roadside divider, one youth dead, seven injured, family going for Kumbh Snan

Shahdol News: सड़क किनारे लगे डिवाइडर से टकराई कार, एक युवक की मौत, सात घायल; कुंभ स्नान में जा रहा था परिवार

Mon, 27 Jan 2025 10:02 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 27 Jan 2025 10:02 AM IST
सार

Shahdol: जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कार में सवार परिवार प्रयागराज कुंभ मेला में स्नान करने जा रहा था। तभी डिवाइडर से टकराने की वजह से यह घटना घटी है। कार सवार एक युवक की मौत हो गई, सात लोग घायल है।

विज्ञापन
Car collides with roadside divider, one youth dead, seven injured, family going for Kumbh Snan
मौके पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज कुंभ स्नान में जा रहे एक परिवार की कार जयसिंहनगर में दुर्घटना का शिकार हो गई। उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तो कार में सवार सात लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह तकरीबन 7:00 बजे घटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार रीवा की ओर जा रही थी। तभी जयसिंह नगर तहसील तिराहे के पास सड़क किनारे लगे डिवाइडर से तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिसमें ड्राइवर सीट के बगल में बैठे युवक किशन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई है। कार सवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं और वह कुंभ स्नान में शामिल होने जा रहे थे। तभी यह हादसा रास्ते में हुआ है।
विज्ञापन


बताया गया कि इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 यू 6999 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का परिवार सवार था।  वह प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेला में स्नान करने के लिए जा रहा था। तभी जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के तहसील तिराहे के पास सुबह 7:00 बजे तेज रफ्तार कार के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खोदिया और सड़क किनारे लगे डिवाइडर से वाहन टकरा गया। ड्राइवर के बाजू में बैठे युवक किशन तिवारी (38) इस घटना में मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


युवक के सास ससुर एवं परिवार के अन्य लोग घटना में गंभीर घायल हुए। घटना के समय लोग सड़कों पर थे और घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को वाहन से बाहर निकला गया। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक सहित सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से अलग-अलग स्थानो में उन्हें रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयसिंहनगर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कार में सवार परिवार प्रयागराज कुंभ मेला में स्नान करने जा रहा था. तभी डिवाइडर से टकराने की वजह से यह घटना घटी है। कार सवार एक युवक की मौत हो गई,  वहीं घायलों को उपचार हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौत मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed