फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bus full of passengers driven into overflowing drain, car crushed by fallen tree at medical college.

Shahdol News: उफनते नाले में उतारी यात्रियों से भरी बस, बीच रास्ते बंद; मेडिकल कॉलेज में पेड़ गिरने से कार दबी

Fri, 21 Aug 2026 06:53 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 06:53 PM IST
सार

शहडोल में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को यात्रियों से भरी बस तेज बहाव वाले नाले में बंद हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं मेडिकल कॉलेज परिसर में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। 

विज्ञापन
Bus full of passengers driven into overflowing drain, car crushed by fallen tree at medical college.
पेड़ के नीचे दबे वाहन।

विस्तार

शहडोल जिले में पिछले कुछ घंटों से लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को एडवाइजरी जारी कर उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है। इसके बावजूद शुक्रवार को बस चालक यात्रियों से भरी बस को उफनते नाले में उतारकर पार कराने लगा। बीच नाले में पहुंचते ही बस तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस शहडोल से सिंहपुर होते हुए डिंडोरी की ओर जा रही थी। नाले में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। बीच में बस बंद होने के बाद यात्रियों की जान पर बन आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मुख्यालय सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बारिश के दौरान लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदी-नाले उफान पर होने की स्थिति में उन्हें पार करने की कोशिश न करें। बस चालक की लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पन्ना में बाघिन नदी उफान पर, 12 से अधिक गांव का जिले से संपर्क से टूटा; घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज परिसर में महुआ का पेड़ गिरा
लगातार बारिश के कारण शहडोल मेडिकल कॉलेज परिसर में एक भारी-भरकम महुआ का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के नीचे खड़ी एक कार दब गई। पेड़ गिरने की घटना से मेडिकल कॉलेज के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात गार्ड मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पेड़ के नीचे कार दबने से वाहन को नुकसान पहुंचा है, हालांकि घटना में किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई। लगातार बारिश के चलते जिले में नदी-नालों के जलस्तर के साथ ही पेड़ गिरने की घटनाओं को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

 

पेड़ के नीचे दबे वाहन।

बीच में फंस गई बस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed