फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News Bank employees cheated teacher of lakhs of rupees case registered in Sohagpur police station

Shahdol News: शिक्षक के साथ बैंक कर्मियों ने की लाखों की ठगी, सोहागपुर थाने में मामला दर्ज

Sat, 09 Nov 2024 02:18 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 02:18 PM IST
सार

शिक्षक के साथ निजी बैंक के दो कर्मचारियों द्वारा लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सोहागपुर थाना में दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी लगते ही दोनों बैंक कर्मचारी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
Shahdol News Bank employees cheated teacher of lakhs of rupees case registered in Sohagpur police station
सोहागपुर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिला मुख्यालय स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षक के साथ निजी बैंक के दो कर्मचारियों द्वारा लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सोहागपुर थाना में दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी लगते ही दोनों बैंक कर्मचारी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता गुलाब सिंह हलवाई (61) निवासी सोहागपुर गढ़ी ने पुलिस को बताया कि वह शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में पदस्थ है। मेरी पहचान निजी बैंक इंडासेंट में पदस्थ कर्मचारी के साथ रहने वाले वरुण मिश्रा से काफी दिनों से थी, जिसका फायदा उठाते हुए वह चार अप्रैल 2023 को मेरे घर आया और मुझे एवं मेरी पत्नी को एफडी कराने के लिए लुभावनी स्कीम बताई। उसके बाद हम लोग उसके झांसे में आ गए और 20 एवं 50 हजार की दो एफडी कराने की सहमति प्रदान कर दी, जिसके बाद उक्त बैंक कर्मी वरुण मिश्रा द्वारा हमसे एफडी की राशि के साथ-साथ हमारा आधार कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज तथा जानकारी ली।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद फिर वह अपने साथी अमित कुमार गौतम को लेकर मेरे घर आया। दोनों ने फिर से हमें बैंक की लुभावनी स्कीम बताई। इस तरह वह दोनों लगातार हमारे घर आते रहे और हमे झांसा देकर कई सारे कागज़ लेकर चले जाते थे। कुछ समय बाद जब मैं बैंक गया तो पता चला कि मेरे खाते से अब तक 35 से 40 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं, जिसके बाद मुझे इस बात का अहसास हुआ कि उक्त दोनों बैंक कर्मियों द्वारा मुझसे दस्तावेज व जानकारी लेकर मेरे खाते से जालसाजी कर इतने रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मैं उनसे मिलने बैंक गया तो पता चला कि दोनों कर्मचारी बैंक नहीं आ रहे हैं। कई बार उनसे सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत सोहगापुर में दर्ज कराई। पुलिस द्वारा पीड़ित शिक्षक की शिकायत के आधार पर उक्त दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी सोहागपुर भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मामले पर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed