{"_id":"6ab35a7e617469b9c60ffb12","slug":"arrest-in-cinematic-style-police-posed-as-tenants-both-absconding-accused-nabbed-from-the-room-after-two-days-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4755754-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल पुलिस का गजब प्लान: पड़ोसी बनकर दो दिन तक किराए के मकान में रहे पुलिसवाले, फिर इनामी आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल पुलिस का गजब प्लान: पड़ोसी बनकर दो दिन तक किराए के मकान में रहे पुलिसवाले, फिर इनामी आरोपियों को दबोचा
Wed, 23 Sep 2026 11:27 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:27 AM IST
सार
शहडोल की खैरहा पुलिस ने लूट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने के लिए सीधी में उनके ठिकाने के पास किराए का मकान लिया। पुलिस टीम ने दो दिन तक सादे कपड़ों में निगरानी की और आरोपियों के लौटते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों को पकड़ने के लिए खैरहा पुलिस ने बिछाया जाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शहडोल जिले में लूट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने के लिए खैरहा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में जाल बिछाया। पुलिस टीम सीधी जिले पहुंची और आरोपियों के ठिकाने की जानकारी जुटाने के बाद उसी के पास किराए का मकान ले लिया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को बताया कि वे किसी कारोबारी से मिलने और बिजनेस के सिलसिले में सीधी आए हैं। इसके बाद टीम ने करीब दो दिन तक उसी मकान में रहकर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी।
लूट का आरोपी साथी के साथ सीधी में छिपा था
पुलिस को सूचना मिली थी कि खैरहा थाना क्षेत्र में हुई लूट का फरार आरोपी शनि दीवान अपने साथी के साथ सीधी में किराए के मकान में रह रहा है। सूचना के आधार पर खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर उसे सीधी भेजा गया।
घर पर नहीं मिले तो पास में लिया किराए का कमरा
टीम जब आरोपियों के ठिकाने पर पहुंची तो दोनों घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने सीधे दबिश देने के बजाय उनके लौटने का इंतजार किया। टीम ने आरोपियों के मकान के पास ही किराए का कमरा लिया और वहीं से निगरानी शुरू कर दी। करीब दो दिन बाद जैसे ही दोनों आरोपी अपने कमरे पर पहुंचे, पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस टीम सादे कपड़ों में थी।
विज्ञापन
पिकअप चालक से लूट के मामले में फरार था शनि
पुलिस के अनुसार, शनि दीवान पिता जगन्नाथ 11 जुलाई 2026 को खैरहा थाना क्षेत्र में पिकअप चालक से हुई लूट के मामले में फरार था। बाइक सवार दो बदमाशों ने चालक को रोककर नकदी और दस्तावेज लूट लिए थे। घटना के कुछ घंटे बाद एक आरोपी गिरफ्तार हो गया था, जबकि शनि फरार चल रहा था।
ये भी पढ़ें- सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल
विकास जैसवाल पर एनडीपीएस एक्ट के मामले
वहीं, दूसरा आरोपी विकास जैसवाल एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जैतपुर और अमलाई थाना क्षेत्रों में फरार था। उस पर पुलिस अधीक्षक की ओर से इनाम भी घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद लूट के आरोपी को खैरहा पुलिस और एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को अमलाई पुलिस के हवाले किया गया। दोनों को शहडोल लाकर न्यायालय में पेश किया गया।
दो दिन तक किराए के मकान से रखी नजर
कार्रवाई में थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक सतीश चौरसिया, सोनू सिंह और आरक्षक आलोक सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने दो दिनों तक किराए के मकान में रहकर निगरानी की और उनके लौटते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।