{"_id":"66eeeb2a60bb103867009f18","slug":"accused-caught-with-120-parrots-buyers-and-sellers-also-caught-parrots-were-being-smuggled-through-train-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2132787-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: 120 तोतों के साथ पकड़ाया आरोपी, खरीदी व बिक्री करने वाले भी गिरफ्त में; ट्रेन से की जा रही थी तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: 120 तोतों के साथ पकड़ाया आरोपी, खरीदी व बिक्री करने वाले भी गिरफ्त में; ट्रेन से की जा रही थी तस्करी
Sat, 21 Sep 2024 09:43 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:43 PM IST
सार
Shahdol News: रेलवे पुलिस ने ट्रेन से तोते की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह कटनी से इन तोतों को खरीद कर बिलासपुर बिक्री करने जा रहा था। जिसमें तीन आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
पिंजरे में जब्त तोते
विस्तार
रेलवे पुलिस ने ट्रेन से तोते की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया और वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह कटनी से इन तोतों को खरीदकर बिलासपुर बिक्री करने जा रहा था। जिस पर वन विभाग ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल बिलासपुर ट्रेन में पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा, जिसके पास पिंजरे में 120 तोते थे, आरपीएफ के अधिकारियों ने जब आरोपी से इसके वैध दस्तावेज की मांग की तो उसके पास कोई भी वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। जिसे शहडोल स्टेशन में उतारकर पूछताझ शुरू की गई और वन विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
बताया गया कि भोपाल-बिलासपुर ट्रेन से यात्रा कर रहे अशोकनगर, बिलासपुर निवासी प्रकाश यादव पिता बली राम यादव उम्र 37 वर्ष के पास अवैध रूप से 02 जीआई तार के पिंजड़े में 120 नग तोतों के साथ पकड़कर पूछताछ रेलवे पुलिस थाना मे रखा किया गया था। रेलवे पुलिस द्वारा आरोपी प्रकाश यादव से 120 नग तोतों को पिंजड़ा सहित अग्रिम जांच हेतु वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल राम नरेश विश्वकर्मा को सुर्पद में दिया गया।
विज्ञापन
वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल द्वारा आरोपी प्रकाश यादव से गहन पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने बताया कि यह तोते बैलिटघाट कटनी निवासी सोनू तिवारी पिता शंकर तिवारी के पास से खरीदकर अशोकनगर बिलासपुर निवासी सलीम शेख को बेचने जा रहा था। जिस पर वन विभाग ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39, 42, 48A 49B एवं 51 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह कटनी के आसपास जंगलों से इन तोतों को पकड़ कर इसकी बिक्री और खरीदी का कार्य करते थे।