फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni: Three minors who went to bathe on the river drowned

सिवनी में बड़ा हादसा: नदी पर नहाने गए तीन नाबालिग बहे, गोताखोरों ने निकाले तीनों के शव

Tue, 05 Apr 2022 10:54 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 10:54 AM IST
सार

सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र की हिरीं नदी में हादसा हो गया। तीन नाबालिग नदी में बह गए हैं। सोमवार देर शाम तीनों के शव निकाले गए है। 

विज्ञापन
Seoni: Three minors who went to bathe on the river drowned
तीनों को बचाया नहीं जा सका, उनके शव पानी से निकाले गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरघाट थाना क्षेत्र की हिर्री नदी में तीन नाबालिग नदी में बह गए हैं। सोमवार को देर शाम तीनों के शव निकाले गए। बताया जा रहा है कि एक किशोर डूब रहा था, उसे बचाने में अन्य दो नाबालिग भी डूब गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरघाट थाना क्षेत्र की हिरीं नदी पर चार किशोर नहाने पहुंचे थे। सभी किशोरों की उम्र 15 से 16 साल के बीच की बताई जा रही है। एक दोस्त नाश्ता करने चला गया, इसी दौरान तीनों किशोर नहाने नदी में उतर गए। नाश्ता कर लौटे दोस्त ने जब तीनों को वहां नहीं देखा तो तलाश शुरू की। उनके कपड़े बाहर दिखे तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। फोन पर तीनों के परिवार के सदस्यों को सूचित किया। आसपास के कुछ लोगों का कहना था कि नहाते समय एक किशोर डूबने लगा। उसे देख साथ गए दोनों किशोर बचाने के लिए नदी में उतर गए। लेकिन वे दोनों भी डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गार्ड और तैराक पहुंच गए और उन्हें तलाशने की कोशिश करने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। सोमवार देर शाम तीनों किशोरों के शव मिल गए थे। 
विज्ञापन


बरघाट थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने कहा कि घटना सोमवार शाम चार बजे बरघाट थाना क्षेत्र के जेनवारा गांव के पास हिर्री नदी में हुई। पुलिस कर्मियों ने शाम सात बजे तक तीन घंटे तक चले अभियान में लड़कों के शव निकाले। मृतकों की पहचान आर्यन श्रीवास्तव, प्रियांशु गौर और वंश बिसेन के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed