Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Sikh community holds 'Nagar Kirtan' (procession) in Indore; offers prayers for water.

इंदौर: इंदौर में निकला सिख समाज का नगर किर्तन निकला, पानी के लिए की अरदास

Sun, 22 Nov 2026 04:52 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 22 Nov 2026 04:52 PM IST
सार

इंदौर में सिख समाज ने नगर कीर्तन निकाला। चार घंटे तक चली इस यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा और सेवा के जरिए नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान महिलाएं और बच्चे सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए भी चले।

विज्ञापन
Indore: Sikh community holds 'Nagar Kirtan' (procession) in Indore; offers prayers for water.
नगर कीर्तन निकला - फोटो : amarujala

विस्तार

प्रकाश पर्व के तहत रविवार को इंदौर में नगर कीर्तन निकला, जो इमली साहिब गुरुद्वारा से राजवाड़ा होते हुए चार घंटे में फिर गुरुद्वारे लौटा। इसके लिए रविवार का दिन इसलिए चुना गया, ताकि शहर में ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित न हो।

विज्ञापन


नगर कीर्तन का जगह-जगह मंच लगाकर स्वागत हुआ। इंदौर में इस बार पानी कम गिरा है और गर्मी के दिनों में जलसंकट गहराएगा। इसके लिए सिख समाज ने पानी के लिए भी अरदास की। यात्रा रूट पर सिख समाज की महिलाएं व बच्चे सफाई करते हुए भी चल रहे थे।
विज्ञापन

 

सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में नगर कीर्तन में शामिल हुए। उनके सत्कार के लिए किसी ने पोहे का नाश्ता बांटा तो किसी ने चाय का स्टॉल भी कीर्तन में शामिल लोगों के लिए लगाया। नगर कीर्तन के आगे महिला व बच्चे सड़क की झाड़ू से सफाई करते हुए चल रहे थे। वे नंगे पैर सफाई कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन



सिख जवानों ने इस दौरान कई हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा से समाजजनों का स्वागत किया गया। ट्रैफिक संभालने के लिए गुरु सिंघ सभा की तरफ से कई कार्यकर्ता भी तैनात किए गए थे। नगर कीर्तन में पुरुष बसंती रंग की पगड़ी और सफेद कुर्ता पहने हुए थे, जबकि महिलाएं सफेद सलवार सूट और बसंती रंग के दुपट्टे के साथ चल रही थीं।

 

नगर कीर्तन सुबह 11 बजे इमली साहिब गुरुद्वारा से शुरू हुआ, जो राजवाड़ा, कृष्णपुरा ब्रिज, गांधी हॉल, रीगल तिराहा, आरएनटी मार्ग, पटेल ब्रिज, जवाहर मार्ग होते हुए फिर गुरुद्वारे लौटा। नगर कीर्तन में इंदौर के अलावा बेटमा साहिब और शहर के गुरुद्वारों के जत्थे भी पारंपरिक अंदाज में शामिल हुए। नगर कीर्तन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक भी परिवर्तित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed