{"_id":"624afa9c375beb3fbc4929b4","slug":"seoni-three-minors-who-went-to-bathe-on-the-river-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवनी में बड़ा हादसा: नदी पर नहाने गए तीन नाबालिग बहे, गोताखोरों ने निकाले तीनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवनी में बड़ा हादसा: नदी पर नहाने गए तीन नाबालिग बहे, गोताखोरों ने निकाले तीनों के शव
Tue, 05 Apr 2022 10:54 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:54 AM IST
सार
सिवनी जिले के बरघाट थाना क्षेत्र की हिरीं नदी में हादसा हो गया। तीन नाबालिग नदी में बह गए हैं। सोमवार देर शाम तीनों के शव निकाले गए है।
विज्ञापन
तीनों को बचाया नहीं जा सका, उनके शव पानी से निकाले गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरघाट थाना क्षेत्र की हिर्री नदी में तीन नाबालिग नदी में बह गए हैं। सोमवार को देर शाम तीनों के शव निकाले गए। बताया जा रहा है कि एक किशोर डूब रहा था, उसे बचाने में अन्य दो नाबालिग भी डूब गए।
जानकारी के अनुसार बरघाट थाना क्षेत्र की हिरीं नदी पर चार किशोर नहाने पहुंचे थे। सभी किशोरों की उम्र 15 से 16 साल के बीच की बताई जा रही है। एक दोस्त नाश्ता करने चला गया, इसी दौरान तीनों किशोर नहाने नदी में उतर गए। नाश्ता कर लौटे दोस्त ने जब तीनों को वहां नहीं देखा तो तलाश शुरू की। उनके कपड़े बाहर दिखे तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। फोन पर तीनों के परिवार के सदस्यों को सूचित किया। आसपास के कुछ लोगों का कहना था कि नहाते समय एक किशोर डूबने लगा। उसे देख साथ गए दोनों किशोर बचाने के लिए नदी में उतर गए। लेकिन वे दोनों भी डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गार्ड और तैराक पहुंच गए और उन्हें तलाशने की कोशिश करने लगे। पुलिस को भी सूचना दी गई। सोमवार देर शाम तीनों किशोरों के शव मिल गए थे।
बरघाट थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने कहा कि घटना सोमवार शाम चार बजे बरघाट थाना क्षेत्र के जेनवारा गांव के पास हिर्री नदी में हुई। पुलिस कर्मियों ने शाम सात बजे तक तीन घंटे तक चले अभियान में लड़कों के शव निकाले। मृतकों की पहचान आर्यन श्रीवास्तव, प्रियांशु गौर और वंश बिसेन के रूप में हुई है।