फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Land fraud exposed: Same plot sold twice, businessman cheated of 25 lakh in Sehore, case filed

Sehore news: धोखाधड़ी का बड़ा खेल, एक ही जमीन दो बार बेचकर कारोबारी से ठगे 25 लाख, अब पुलिस पड़ी पीछे

Mon, 25 Aug 2025 08:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 25 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

सीहोर में कारोबारी सेतू अग्रवाल से जमीन के सौदे में 25 लाख की ठगी हुई। आरोपियों विकास गौर और जितेंद्र मालवीय ने पहले से बेची जमीन का दोबारा अनुबंध कराया। अजय गौर ने 25 लाख लौटाए, पर शेष राशि नहीं दी गई। शिकायत पर मंडी पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Sehore news:Land fraud exposed: Same plot sold twice, businessman cheated of 25 lakh in Sehore, case filed
मंडी थाना

विस्तार

सीहोर में जमीन के सौदे को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के मंडी थाना क्षेत्र में एक ही खसरे की जमीन का दो अलग-अलग लोगों से अनुबंध कर कारोबारी सेतू अग्रवाल से 25 लाख रुपए ठगे गए। शिकायत के बाद मंडी पुलिस ने आरोपियों विकास गौर और जितेंद्र मालवीय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंडी पुलिस के अनुसार चरखा लाइन सीहोर निवासी आवेदक सेतू अग्रवाल पिता मनोज गर्ग (34) ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वे बैटरी और घड़ी का व्यवसाय करते हैं। परिचित जितेंद्र मालवीय ने उन्हें चांदबड़ क्षेत्र की जमीन दिखाई, जो विकास गौर और अजय गौर की बताई गई थी। जमीन पसंद आने पर कुल 1 करोड़ 57 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला की झोपड़ी में मिला 48 लाख कैश, नशेड़ियों के साथ जोरों पर था धंधा
विज्ञापन
विज्ञापन


50 लाख रुपए दे दिए थे
शिकायत के अनुसार जमीन की डील पक्की करने के लिए सेतू अग्रवाल ने पहले दो लाख रुपए टोकन राशि दिए। इसके बाद 6 मार्च 2025 को अनुबंध पत्र तैयार किया गया। इस दौरान अग्रवाल ने 38 लाख रुपए नगद और 10 लाख रुपए का चेक विकास गौर को दिया। कुल मिलाकर 50 लाख रुपए बयाने के रूप में दिए गए। अनुबंध के अनुसार रजिस्ट्री की तारीख 6 मार्च 2026 तय की गई थी।

पहले से बेची जा चुकी थी जमीन
बड़ी हैरानी की बात यह रही कि 21 मई 2025 को सेतू अग्रवाल को अधिवक्ता आजाद पाराशर के जरिए रजिस्टर्ड डाक से पत्र प्राप्त हुआ। इसमें खुलासा हुआ कि वही जमीन (खसरा क्रमांक 321/2/1 और 321/2/2/1) जिसे अग्रवाल ने खरीदा था, उसका अनुबंध 17 अक्टूबर 2024 को ही दीपेश बच्चानी नामक व्यक्ति से किया जा चुका था। उस सौदे में आरोपियों ने 12 लाख रुपए एडवांस भी ले लिए थे।

ये भी पढ़ें- पैरामेडिकल परीक्षा में फर्जीवाड़ा: छह दोषियों को डेढ़-डेढ़ वर्ष की सजा, किसी और से दिलवा रहे थे अपनी परीक्षा


अजय गौर ने लौटाए 25 लाख रुपए
जब यह धोखाधड़ी सामने आई तो अग्रवाल ने विकास गौर और अजय गौर से स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान अजय गौर ने 16 जून 2025 को 25 लाख रुपए और 2 लाख रुपए क्षतिपूर्ति के रूप में वापस कर दिए और अनुबंध समाप्त कर दिया। लेकिन विकास गौर और जितेंद्र मालवीय ने शेष बकाया राशि लौटाने से साफ इनकार कर दिया।

धोखे से कराया गया अनुबंध
आवेदक ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया कि विकास गौर और जितेंद्र मालवीय ने उन्हें यह कहकर अनुबंध कराया कि भूमि पर कोई विवाद नहीं है। जबकि अनुबंध की कंडिका 6 में भी स्पष्ट उल्लेख था कि जमीन विवाद रहित है। असलियत यह थी कि उसी भूमि पर पहले से केस भी चल रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस
मंडी थाना प्रभारी सुनील मेंहर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी विकास गौर और जितेंद्र मालवीय के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की विवेचना चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed