फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Students scoring 90% in board exams are being checked thrice 3000 copies checked in 4 days

Sehore: बोर्ड परीक्षा में 90 % लाने वाले बच्चों की तीन बार चेक हो रही कॉपी, चार दिन में तीन हजार कापियां जांची

Tue, 18 Mar 2025 04:18 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 04:18 PM IST
सार

पिछले साल की तरह इस बार भी दोनों ही बोर्ड कक्षाओं की करीब दो लाख कॉपियां मूल्यांकन के लिए आने का अनुमान है। एक मूल्यांकनकर्ता को एक दिन में न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 कॉपी जांचने का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन
Sehore Students scoring 90% in board exams are being checked thrice 3000 copies checked in 4 days
एक्सीलेंस स्कूल, सीहोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। इसके साथ ही कॉपियों के मूल्यांकन की शुरुआत हो गई है। सीहोर जिले में एक्सीलेंस स्कूल को सेंटर बनाया गया है। मंडल ने मूल्यांकन के लिए जारी निर्देशों के तहत उन कॉपियों की जांच तीन बार हो रही है, जिन्हें 90 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए काम शुरू हो रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए आंसरशीटों में बार कोडिंग की गई है। इससे मूल्यांकनकर्ता को परीक्षार्थी का रोल नंबर की जानकारी नहीं रहेगी। पिछले साल की तरह इस बार भी दोनों ही बोर्ड कक्षाओं की करीब दो लाख कॉपियां मूल्यांकन के लिए आने का अनुमान है। एक मूल्यांकनकर्ता को एक दिन में न्यूनतम 30 और अधिकतम 45 कॉपी जांचने का लक्ष्य दिया है। मूल्यांकन के दौरान शिक्षक गड़बड़ी न करें, इसके लिए पहले ट्रेनिंग दी गई है। कॉपियों की जांच का तरीका बताया गया है। अंकों की गणना कैसे करना है, उसके बारे में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: परिवहन घोटाले का सबूत लेकर EOW पहुंची कांग्रेस, मंत्री पर की कार्रवाई की मांग, राजपूत ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन में तीन हजार कापियां हो चुकी चेक
बोर्ड परीक्षाओं की कापियोंं का 13 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ है। जिले के एक्सीलेंस स्कूल में कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। इनमें तीन विषयों में कक्षा दसवीं की हिन्दी व्यवसायिक, कक्षा 12 की हिन्दी, अंग्रेजी वोकेशनल विषय की कापियां चेक हो रही हैं। मूल्यांकन केन्द्र पर मूल्यांकन के लिए 50 हजार कापियां चेक होने आ चुकी हैं। अभी 139 शिक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं और करीब तीन हजार कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है।

चार राउंड में पूरा होगा मूल्यांकन
एक्सीलेंस स्कूल मूल्यांकन केन्द्र पर चार राउंड में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य होगा। अभी पहले राउंड का काम चल रहा है। पहला रांउड 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद दूसरा राउंड 22 मार्च से, तीसरा रांउड 31 मार्च से और चौथा राउंड छह अप्रैल से शुरू होगा। मूल्यांकन केन्द्र पर दूसरे राउंड 22 मार्च के बाद मूल्यांकन कर्ताओं की संख्या करीब 300 से 350 तक हो जाएगी।


यह भी पढ़ें: EWS वर्ग को लगा हाईकोर्ट से झटका, नहीं मिलेगा आयु सीमा छूट का लाभ

सीसीटीवी से निगरानी
बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे से पूरी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, जिससे कि किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो। एक्सीलेंस स्कूल की प्राचार्य सुनीता जैन खुद मॉनीटरिंग कर रही हैं। शिक्षकों को भी निर्देश दिए हैं कि वह पूरी सावधानी से अपना काम करें। पिछले दिनों इसे लेकर उनको प्रशिक्षण भी दिया गया है।



इस संबंध में एक्सीलेंस स्कूल की प्राचार्य सुनीता जैन ने बताया कि पहले चरण में 50 हजार कॉपियां आई हैं। अभी पहले चरण का कार्य चल रहा है। पहले चरण में अभी तक तीन हजार से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed