फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress reached EOW with proof of transport scam, demanded action against the minister, Rajput hit ba

Bhopal: परिवहन घोटाले का सबूत लेकर EOW पहुंची कांग्रेस, मंत्री पर की कार्रवाई की मांग, राजपूत ने किया पलटवार

Tue, 18 Mar 2025 04:56 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 18 Mar 2025 04:56 PM IST
सार

Transport scam :नेता प्रतिपक्ष सिंघार विधायकों के साथ EOW के महानिदेशक से मुलाकात कर परिवहन घोटाले से जुड़े सबूत दिए और मंत्री गोविंद राजपूत पर कार्रवाई की मांग की। इधर राजपूत ने कहा कि सिंघार ने मेरी सुपारी ली है। नेता प्रतिपक्ष का चाल चरित्र और चेहरा सब जानते हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Congress reached EOW with proof of transport scam, demanded action against the minister, Rajput hit ba
ईओडब्ल्यू दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस इस मामले को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठा रही है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस विधायकों के साथ ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे और महानिदेशक से मुलाकात कर परिवहन घोटाले से जुड़े सबूत दिए। सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मामले की जांच में तेजी लाने की भी मांग की है। इससे पहले कांग्रेस नेता सोमवार को लोकायुक्त के पास पहुंचे थे और इस घोटाले के दस्तावेज देकर जांच की मांग की थी। इधर, मंत्री राजपूत ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि सिंघार ने मेरी सुपारी ली है। नेता प्रतिपक्ष का चाल चरित्र और चेहरा सब जानते हैं। मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन


बड़ी मछलियों को हाथ तक नहीं लगाया
उमंग सिंघार ने राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू के महानिदेशक को शिकायत करने के बाद कहा कि सौरभ शर्मा मामले में छोटी मछलियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन बड़ी मछलियों को हाथ तक नहीं लगाया गया। पूरी कांग्रेस पार्टी इस मामले में गोविंद सिंह राजपूत और उनके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार (17 मार्च) को हम लोकायुक्त गए थे। आज हम लोग ईओडब्ल्यू आए हैं। तीन तीन एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं लगा पाई आखिर 52 किलो सोना और करोड़ों रुपये नकदी किसकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,आज भी छाएंगे बादल होगी बूंदाबांदी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी से भी करेंगे शिकायत
सिंघार ने कहा कि ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। सिंघार ने कहा कि आने वाले समय में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शिकायत करेंगे। पीएम हमेशा भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, अब देखते हैं कि प्रमाण देने के बाद क्या जीरो टॉलरेंस करेंगे। मैं समझता हूं पीएम मोदी इस पर संज्ञान लेंगे। अब कुछ नहीं बचा है, प्रमाण हैं, कागज हैं, उसके बाद भी आप भ्रष्टाचारी मंत्री को रखते हो तो ये बड़े दुख की बात है। वहीं, उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री से लेकर तमाम साक्ष्य दिए हैं, इसके बाद भी जांच एजेंसियां कार्रवाई से बच रही हैं। हमने सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, लेकिन चर्चा भी नहीं हुई।


सिंघार ने मेरी सुपारी ली, दो करोड़ की गाड़ी में कैसे घूमते हैं : राजपूत
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर बड़ा आरोप लगाया है। गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सिंघार ने मेरी सुपारी ली है। नेता प्रतिपक्ष का चाल चरित्र और चेहरा सब जानते हैं। मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है। पहले भी वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर आरोप लगा चुके हैं। उमंग सिंघार भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हुए हैं, उन पर शराब माफिया जैसे कई आरोप हैं। दो करोड़ की डिफेंडर गाड़ी में कहां से घूमते हैं, किसकी है, यह भी जांच का प्रश्न है।

यह भी पढ़ें-मंडला आदिवासी एनकाउंटर मामले में दूसरे दिन भी कांग्रेस का वॉकआउट, 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग

नेता प्रतिपक्ष रहे तो कांग्रेस को 8-10 सीट भी मिलना मुश्किल
गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कई वरिष्ठ और अच्छे नेता हैं, आदिवासी नेता भी हैं, लेकिन जिस आदमी की कई पत्नियों हों और एक पत्नी ने तो गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लगा हुआ है, उनका कोई चाल चरित्र और चेहरा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष बने रहे तो कांग्रेस को 8-10 सीट भी मिलना मुश्किल है। सिंघार ने मेरे नाम का टेंडर लिया हुआ है, टेंडर पूरा न होने पर वापस करना पड़ेगा। इसलिए एक ही मुद्दे को बार-बार उठा रहे हैं।

झूठे आरोप लगाने पर 20 करोड़ का नोटिस
गोविंद सिंह ने कहा कि मैंने सिंघार के झूठे आरोप लगाने पर 20 करोड़ का नोटिस पहले ही दिया हुआ है। ये अनेक बेनामी संपत्ति के मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed