{"_id":"686e52d2f15659009d05b6c3","slug":"sehore-news-on-the-success-of-sehat-setu-in-sehore-it-was-expanded-to-these-districts-including-bhopal-sehore-news-c-1-1-noi1381-3148201-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: अस्पताल में डॉ. नहीं मिलते, बार-बार लगा रहे हैं चक्कर, काम आएगा 'सेहत सेतु'; अब इन जिलों में भी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: अस्पताल में डॉ. नहीं मिलते, बार-बार लगा रहे हैं चक्कर, काम आएगा 'सेहत सेतु'; अब इन जिलों में भी सुविधा
Wed, 09 Jul 2025 06:01 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 06:01 PM IST
सार
सीहोर जिले में 'सेहत सेतु' हेल्पलाइन से अब तक 19,600 लोगों ने सरकारी अस्पतालों में अपॉइंटमेंट लेकर इलाज कराया है। यह सेवा दूरवर्ती इलाकों में मरीजों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है। जिसे देखते हुए अब इसका अन्य जिलों में भी किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
सीहोर जिले में अब तक 19,600 नागरिकों ने उपचार के लिए 'सेहत सेतु' हेल्पलाइन का लाभ उठाया है। कॉल सेंटर की सहायता से नागरिकों ने शासकीय अस्पतालों में अपॉइंटमेंट बुक किए और फिर उपचार के लिए पहुंचे। यह जानकारी 'सेहत सेतु' हेल्पलाइन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई।
विज्ञापन
कलेक्टर बालागुरू के ने बैठक में बताया कि यह नवाचार आधारित हेल्पलाइन कार्यक्रम सबसे पहले दो वर्ष पूर्व सीहोर जिले में शुरू किया गया था। इसकी सफलता को देखते हुए अब इसका विस्तार भोपाल, इंदौर, देवास और उज्जैन जिले में किया गया है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने निर्देश दिए कि इस सेवा को ‘धरती आबा अभियान’ और अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का टैक्स बम पर वार, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी बोले टैक्स बढ़ रहा, सुविधाएं कम हो रही
विज्ञापन
क्या है 'सेहत सेतु' कार्यक्रम?
'सेहत सेतु' सेवा ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को बड़ी राहत दी है। यह सेवा स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य उन मरीजों को मदद प्रदान करना है जिन्हें अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर उपलब्ध नहीं होते थे। अब तक 19,600 मरीज इस सेवा से लाभ ले चुके हैं।
कैसे लें सेवा का लाभ?
सेवा का लाभ लेने के लिए मरीज टोल फ्री नंबर 1800-233-2085 पर कॉल कर सकते हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों को सरकारी और आयुष्मान पंजीकृत अस्पतालों में अपॉइंटमेंट बुकिंग, आभा आईडी, और ईएचआर जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। कॉल करने के 30 मिनट के भीतर उत्तर मिल जाता है, और मरीज डॉक्टर से मिलने का समय तय कर सकते हैं। इससे बार-बार अस्पताल नहीं जाना पड़ता।
ये भी पढ़ें: स्कूल भवन का गिरा छप्पर, बच्चे आना हुए कम, छात्रों की कमी देख शिक्षक ने दो पालियों में बांटी क्लास
विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से राहत
सेहत सेतु सेवा की आवश्यकता इसलिए पड़ी क्योंकि तहसील स्तर पर अस्पताल तो हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। कई पद वर्षों से खाली हैं और अब तक भरे नहीं जा सके हैं। ऐसे में मरीजों को जिला अस्पताल या भोपाल जाना पड़ता है। इस सेवा के माध्यम से अब सामान्य रोगों के साथ-साथ स्त्री रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से भी घर बैठे समय लेकर इलाज कराया जा रहा है।
यहां के लोगों ने उठाया सबसे ज्यादा फायदा
सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि अब मरीजों को डॉक्टर की उपलब्धता का दिन और समय पहले से बताया जा रहा है। इसका सबसे अधिक लाभ आष्टा, श्यामपुर, बुधनी, रेहटी और भैरूंदा जैसे दूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है।

