फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Congress protests against increased municipal taxes at 22 zones

Indore News: कांग्रेस का टैक्स बम पर वार, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी बोले टैक्स बढ़ रहा, सुविधाएं कम हो रही

Wed, 09 Jul 2025 05:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 09 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

Indore News: नगर निगम द्वारा बढ़ाए गए टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने इंदौर के 22 झोन में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की।

विज्ञापन
Indore News: Congress protests against increased municipal taxes at 22 zones
टैक्स का विरोध - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

नगर निगम की टैक्स वृद्धि के विरोध ने कांग्रेस ने 22 झोन पर प्रदर्शन करके टैक्स वृद्धि का कड़ा विरोध किया। इसमें महिला कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। सुखलिया क्षेत्र में स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय पर हुए प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के टैक्स वृध्दि को जनता के खिलाफ बताया। कांग्रेसियों ने शहर की अन्य समस्याओं को भी बयां किया और कहा कि शहर में नगर निगम जनता को सुविधाएं नहीं दे पा रहीं है, जबकि इसके उलटे जनता पर टैक्स वृद्धि कर बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने सवाल किया कि जब शहर में जनता को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, सड़कों पर जगह जगह गड्ढे हैं तो फिर नगर निगम द्वारा जनता पर टैक्स वृद्धि कर अर्थिक बोझ क्यों बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जनता की पीड़ा को समझते हुए सभी 22 जोन पर कांग्रेसियों ने आंदोलन किया है। जीतू पटवारी ने कहा कि शहर की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया लेकिन बदले में जनता पर टैक्स की डबल मार पड़ी है। उन्होंने नगर निगम में भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए। जीतू पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनते ही जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है वे सलाखों के पीछे नजर आएंगे।
विज्ञापन


टैक्स की नई परिभाषा बताई
म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने इंदौर नगर निगम के झोन क्रमांक 9 पर निगम टैक्स वृद्धि का विरोध करते हुए कहा की इंदौर नगर निगम को जन विरोधी रवैया छोड़कर जन हितैषी रवैया अपनाना चाहिए। नगर निगम टैक्स को लेकर नई परिभाषा पूर्व महासचिव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम टैक्स को PT-GT-WT का नया नामकरण करके PT- पनिशमेंट टैक्स (प्रापर्टी टैक्स), GT- गब्बर सिंह टैक्स (गार्बेज टैक्स), WT- रांग टैक्स (वाटर टैक्स) बताया है। आम जनता पर टैक्स वृद्धि का बोझ पिछले दरवाजे से आंकड़ों की बाजीगरी करके थोप दिया गया है। इंदौर नगर निगम को बढ़ाए गए टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार करना चाहिए। पूर्व महासचिव ने इंदौर नगर निगम परिषद से मांग की है कि एडवांस सम्पत्ति कर में 6.25% की छूट को बढ़ाकर 15% किया जाए। ईमानदारी से एडवांस टैक्स जमा करने वालों को अग्रिम कर में 15 प्रतिशत की छूट देकर राहत प्रदान की जाए। एडवांस टैक्स की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed