{"_id":"67a4aa7663e22a536c0fc53d","slug":"sehore-news-npa-sent-a-proposal-to-the-government-to-reduce-the-amount-of-development-fee-instead-of-rs-50-per-square-foot-now-rs-30-per-square-foot-will-be-charged-sehore-news-c-1-1-noi1381-2599171-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore news: नपा ने विकास शुल्क घटाने का प्रस्ताव शासन को भेजा, 50 की जगह अब 30 रुपए वर्गफीट लिया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore news: नपा ने विकास शुल्क घटाने का प्रस्ताव शासन को भेजा, 50 की जगह अब 30 रुपए वर्गफीट लिया जाएगा
Thu, 06 Feb 2025 08:09 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 08:09 PM IST
सार
नगर पालिका परिषद के सम्मेलन में 50 रुपये प्रति वर्गफीट विकास शुल्क को 30 रुपये करने का प्रस्ताव पारित हुआ। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर चर्चा हुई, जिसमें सड़क, नाली, पाइपलाइन, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, जिम, नाला व स्टॉपडेम निर्माण शामिल हैं। प्रस्ताव शासन को भेजे गए।
विज्ञापन
सीहोर। नपा परिषद की बैठक आयोजित हुई।
विस्तार
गुरुवार को नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन परिषद के सभाकक्ष में करीब 35 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस मौके पर राहत देने वाली खबर यह है कि नगर पालिका ने विकास शुल्क 50 रुपए वर्ग फीट के हिसाब से राशि ली जाती है, लेकिन अब उसको 30 रुपए वर्ग फीट करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए शासन को भेजा है। इसके अलावा करोड़ों के विकास के कार्य के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सीएमओ नगर पालिका भूपेन्द्र दीक्षित सहित समस्त पार्षद और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने बताया कि शहर का विकास तेजी से हो रहा है। शहर के आस-पास नई कॉलोनी बन रही है। पहले नगर पालिका विकास शुल्क के रूप में 50 रुपए वर्ग फीट के हिसाब से राशि ले रही थी, लेकिन अब 30 रुपए करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शहरवासियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सीएमओ दीक्षित के अनुसार परिषद के सम्मेलन के दौरान वार्ड क्रमांक 5 में पोस्ट ऑफिस से लाल मस्जिद चौराहे तक नाली सीसी निर्माण के लिए 42 लाख, रेलवे क्रॉसिंग सीवन के पास से पेट्रोल पंप टॉवर तक पाइप लाइन निर्माण कार्य करीब 63 लाख से अधिक, वार्ड क्रमांक 29 में श्मशान के पीछे बहादुर दांगी से रमेश किराना तक सीसी सड़क निर्माण, रेशम केन्द्र के पास स्टेडियम निर्माण कार्य लागत 491 लाख वित्तीय स्वीकृति पुष्टि।
इसके अलावा मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों की पुनरीक्षित प्राक्कलन की स्वीकृति, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत वार्ड क्रमांक दो में ट्रेचिंग ग्राउंड में बाउंड्रीवॉल-कक्ष निर्माण कार्य के लिए 2.25 करोड़ के काम की स्वीकृति, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत सीएम मानिट अनुसार मल्टीपरपस स्वीमिंग पुल व जिम निर्माण कार्य लागत 365 लाख के कार्य के संबंध में चर्चा, राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2.0 अंतर्गत इंडस्ट्रीयल एरिया से प्रभात एग्रो तक नाला निर्माण कार्य लागत 99.58 लाख के कार्य पर विचार किया गया।
विज्ञापन
राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2.0 अंतर्गत दूल्हा बादशाह के पास स्टॉपडेम निर्माण कार्य लागत 42.91 लाख के कार्य पर विचार, राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2.0 अंतर्गत इंग्लिशपुरा ब्रिज से दूल्हा बादशाह ब्रिज तक रिटेनिंग वॉल निर्माण, राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2.0 अंतर्गत इंग्लिशपुरा ब्रिज से कोतवाली चौराहे पुल से दूल्हा बादशाह ब्रिज तक नाला निर्माण कार्य लागत रुपए 182.98 लाख के विषय पर चर्चा आदि की गई।