{"_id":"67fbb9f745aab8df030fb94b","slug":"sehore-news-neighbor-woman-and-her-son-fled-with-jewelry-and-cash-worth-25-lakhs-sehore-news-c-1-1-noi1381-2830483-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore news: खीर खिलाने के बहाने की पड़ोसी के घर की रेकी, रात में मौका पाकर मां-बेटे ने उड़ा दिए 25 लाख के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore news: खीर खिलाने के बहाने की पड़ोसी के घर की रेकी, रात में मौका पाकर मां-बेटे ने उड़ा दिए 25 लाख के गहने
Sun, 13 Apr 2025 07:15 PM IST
सीहोर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 07:15 PM IST
सार
लाड़कुई गांव की 40 वर्षीय अनिता वर्मा और उसके 17 वर्षीय बेटे ने 25 लाख की लूट को अंजाम दिया। आरोपी महिला ने खीर खिलाने के बहाने पड़ोसी के घर की रेकी की। सो जाने के बाद पेटी का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चुरा ली।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की बड़ी चोरी
विस्तार
एक माह पूर्व भैरूंदा क्षेत्र में कृषि विभाग में पदस्थ कर्मचारी के घर से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। खुलासे में पता चला है कि पड़ोस में रहने वाले मां-बेटे ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 16 मार्च को भैरूंदा निवासी कृषि विभाग में पदस्थ कर्मचारी राजेन्द्र कुमार जोशी ने एफआईआर दर्ज कर बताया था कि मेरे घर में मैं एवं मेरी पत्नी ज्योति रहते हैं व मेरा लडका तनिष्क इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। 28 फरवरी को मेरी पत्नी मेरे लडके तनिष्क के यहां पर इंदौर चली गई थी एवं वह घर पर अकेला था। मैंने अपने पुराने इस्तेमाली सोने, चांदी के जेवरात एवं नकदी घर मे लोहे की पेटी मे रखे थे। 5 मार्च को रात करीब 9 बजे में खाना खाकर सो गया था। अगले दिन सुबह करीबन 7 बजे जब में उठा तो देखा कि मेरे घर के कमरे रखी पेटी का ताला टूटा हुआ था। पेटी को खोलकर देखने पर उसमे रखे सोने, चांदी के जेवरात एवं नकदी रुपये चोरी हो चुके थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जिला अस्पताल में सालों से खाली है रेडियोलाजिस्ट का पद, निजी सेंटरों से सोनाग्राफी कराने की मजबूरी
विज्ञापन
खीर खिलाने के बहाने की थी पड़ोसी के घर की रेकी
सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने नकबजनी की इतनी बड़ी घटना की गंभीरता को देखते हुए चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कीं। गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता, साइबर सेल की मदद व मनोवैज्ञानिक तरीके से संदेही महिला अनिता वर्मा पत्नी मुकेश वर्मा (40 ) निवासी ग्राम लाडकुई व उसके 17 साल के नाबालिग लड़के से अपराध के संबंध में पूछताछ की गई। इनके द्वारा दिनांक पांच मार्च को रात में फरियादी राजेन्द्र कुमार जोशी के घर मे घुसकर उसको खीर खिलाने के बहाने से घर की रेकी करना एवं फरियादी के सो जाने के बाद लोहे की पेटी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी रुपये चोरी करना कबूल कर लिया गया।
ये भी पढ़ें- प्रदीप मिश्रा की कथा और भगदड़ का पुराना नाता, चार साल में छह हादसे, कई घायल; एक की मौत
छत पर पौधे की क्यारी की मिट्टी में छिपाकर रख दिए थे गहने और नकदी
पुलिस ने आरोपी महिला एवं उसके नाबालिग लड़के के कब्जे से उसकी निशानदेही पर आरोपी के घर की छत पर पौधे की क्यारी की मिट्टी में छिपाकर रखा था। इसे निकालकर पेश करने पर विधिवत सोना-चांदी के आभूषण एवं नकदी एक लाख कुल कीमत करीबन 25 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपियों को न्यायालय भैरूंदा एवं बाल अपचारी को किशोर न्यायालय सीहोर पेश किया जाएगा।

पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की बड़ी चोरी

पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की बड़ी चोरी
