फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Laborer dies due to electric shock in Dhaboti village of Sehore

Sehore News: काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों का आराेप- बिजली कंपनी की लापरवाही से गई जान

Sat, 24 May 2025 11:20 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 11:20 AM IST
सार

बिजली कंपनी के उप प्रबंधक सुमित अग्रवाल ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Sehore news: Laborer dies due to electric shock in Dhaboti village of Sehore
करंट से गई मजदूर की जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के धबोटी गांव में बिजली के खंभे में करंट दौड़ने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह लोडिंग वाहन से खली-चूरी उतार रहा था। इसी दौरान वह पास के बिजली पोल से टकरा गया। पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को लेकर वे सीहोर मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय पहुंच गए और हंगामा कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान प्रेम सिंह पिता ललता प्रसाद (35) निवासी पार्वती कॉलोनी के रूप में हुई। मृतक शुक्रवार को धबोटी गांव में एक पशु आहार की दुकान पर खली-चूरी से भरी गाड़ी खाली करने गया था। इस दौरान सड़क किनारे लगे एक बिजली के पोल से टकरा गया, जिसमें करंट दौड़ रहा था। इससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वे प्रेम सिंह का शव लेकर विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंच गए और हंगामा कर नारे लगाए। इस दौरान महाप्रबंधक नहीं मिले तो नाराज ग्रामीणों ने "बिजली कंपनी मुर्दाबाद" के नारे लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली लाइन खराब थी। दो बार आवेदन देकर केबल बदलने की मांग की गई थी, लेकिन कंपनी ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के कारण पोल में करंट आया और मजदूर की जान चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण देवी अहिल्या ने महेश्वर को चुना राजधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी जा चुकी है दो लोगों की जान
ग्रामीणों ने कहा कि इससे पहले भी बिजली कंपनी की लापरवाही से गांव में दो लोगों की जान जा चुकी है। ग्राम पंचायत धबोटी के सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले साल गांव के ही 30 वर्षीय युवक जितेन्द्र वर्मा की घर के बाहर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके अलावा 38 वर्षीय दिनेश वर्मा अपने खेत में झूल रहे बिजली के तारों की चपेट में उस वक्त आ गया था, जब वह सिंचाई कर रहा था, जिसमें उसकी भी जान चली गई थी। हंगामे की सूचना पर बिजली कंपनी के उप प्रबंधक सुमित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।  

ये भी पढ़ें: बीयू में आज शुरू होगी यूटीडी के 10 से अधिक विभागों की काउंसलिंग, मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

दोषी पर करेंगे कार्रवाई
बिजली कंपनी के उप प्रबंधक सुमित अग्रवाल ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed