फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Counselling for more than 10 departments of UTD will begin in BU today, admission will be given on the

Bhopal: बीयू में आज शुरू होगी यूटीडी के 10 से अधिक विभागों की काउंसलिंग, मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

Sat, 24 May 2025 08:31 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 24 May 2025 08:31 AM IST
सार

बीयू में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स (यूटीडी) में संचालित कोर्स की 1200 सीटों पर प्रवेश देने के लिए आज से काउंसलिंग शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने सीयूईटी (कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन
Bhopal: Counselling for more than 10 departments of UTD will begin in BU today, admission will be given on the
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल स्तिथ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय सत्र 2025-26 में यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स (यूटीडी) में संचालित कोर्स की 1200 सीटों पर प्रवेश देने के लिए आज 24 मई से काउंसलिंग शुरू होगी। खास बात यह है कि इस सत्र में विश्वविद्यालय ने सीयूईटी (कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। सीयूईटी के माध्यम से 100 फीसदी पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन



दोनों तरह से मिलेगा प्रवेश
जानकारी के लिए बतादें कि बीयू सीयूईटी और नॉन सीयूईटी दोनों तरह से प्रवेश देगा। वर्तमान सत्र में 75 फीसदी सीट पर नॉन सीयूईटी और 25 फीसदी सीयूईटी प्रवेश होंगे। पिछले वर्ष सीयूईटी से प्रवेश कराने के कारण कई विभागों में बेहतर प्रवेश नहीं मिल पाए थे। यहां तक कुछ विभागों में प्रवेश की संख्या जीरो ही रह गई थी। इसलिए विश्वविद्यालय ने तय किया कि सिर्फ 25 फीसदी सीटों पर ही सीयूईटी से प्रवेश दिए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी प्रवेश ले सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में आज कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, नौतपा में भी होगी बारिश, 7 दिन बदला रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षाओं में हाईटेक नकल के मामले
इधर बीयू की परीक्षाओं में हाईटेक नकल के मामले सामने आए हैं। 4 अप्रैल से चल रही एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए और बीए-बीकॉम परीक्षाओं में अब तक 249 छात्र नकल करते पकड़े गए। इनमें से 52 छात्र स्मार्ट वॉच, मोबाइल और ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर रहे थे।जानकारी के मुताबिक मोबाइल बेल्ट में, ब्लूटूथ कॉलर में और नोट्स स्मार्ट वॉच में छुपाकर लाए गए। कुछ छात्रों ने स्मार्ट वॉच में ऑडियो फाइल तक लोड कर रखी थी। उड़न दस्तों की निगरानी में एक छात्र का माइक्रो ब्लूटूथ तक पकड़ में नहीं आया। डीएसडब्ल्यूओ प्रो. पवन मिश्रा के अनुसार, 57 पीजी, 40 एमबीए और 101 यूजी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed