फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Heavy rain before Nautapa, hail fell amid storm, trees fell, electricity poles broke

Sehore news: नौतपे के पहले ही तेज बारिश के साथ गिरे ओले, आंधी से कई पेड़ हुए धराशायी, बिजली पोल टूटे

Wed, 21 May 2025 10:40 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 10:40 PM IST
सार

सीहोर में बुधवार को तेज धूप के बाद आंधी, बारिश और ओले गिरे, जिससे पेड़ और बिजली पोल गिरे, ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। हाईवे पर जाम लगा और कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई। 

विज्ञापन
Sehore news: Heavy rain before Nautapa, hail fell amid storm, trees fell, electricity poles broke
बारिश से शहर हुआ तरबतर,निचले इलाकों में पानी भरा

विस्तार

नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार को जिले में सुबह तेज धूप थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदला और तेज आंधी के बीच बारिश शुरू हो गई। इस दौरान चने के बराबर ओले भी गिरे। वहीं कई पेड़ गिर गए और बिजली पोल और तार टूट गए। तेज बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया और ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई।

विज्ञापन


सीहोर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 2 बजे तक जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए। शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ देर ओले भी गिरे। करीब एक घंटे की बारिश ने शहर को तर-बतर कर दिया।
विज्ञापन


ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुली
करीब एक घंटे हुई बारिश ने नपा के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंग्लिशपुरा क्षेत्र सहित गंज मंडी कस्बा कई क्षेत्र में पानी भरने से लोग परेशान होते रहे। इस दौरान चोक होने के कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। जब बारिश थमी तो सड़कों पर गंदगी पसरी हुई थी। लोगों को अब डर सता रहा है कि मानसून आने से पहले जब शहर की यह हालत हो रही है, तो मानसून आने के बाद हालात कैसे होंगे। बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत जरूर मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश के कई जिलों में आधीं के साथ हुई बारिश, गिरे ओले, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

कहीं पेड़ धराशायी, हाईवे पर लगा जाम
जोरदार बारिश के बीच इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित कई पेड़ धराशायी हो गए। इसके चलते हाईवे पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इसके साथ ही आंधी में बिजली के पोल गिर गए और तार टूटने के समाचार मिले हैं। भोपाल इंदौर हाईवे पर पेड़ों की डालियां टूटने और पेड़ उखड़ने के कारण वाहन चालकों को वाहन रोकने पड़े। जिससे हाईवे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शहर में कई जगह पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए। जिससे कई जगह बिजली कटौती हुई। बिजली के पोल गिरने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह ब्लैक आउट जैस हालात बन गए। शाम पर रोड पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम चलता रहा। वहीं बिजली पोल और बिजली तार टूटने की घटना कई क्षेत्रों में बिजली के कारण लोग परेशान रहे। इधर, तेज हवाओं के कारण टाउन हॉल के पास एक फुल्की विक्रेता का ठेला पलट गया।


ये भी पढ़ें- दिनभर गर्मी और उमस, शाम को तेज बारिश ने दी ठंडक, बदलता रहेगा अभी मौसम

जावर और आष्टा में जोरदार बारिश
आष्टा और जावर में भी तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश का दौर चला। जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं। साथ ही निचले इलाकों में जलभराव के हालात भी देखे गए। जावर कृषि उपज मंडी में रखा व्यापारियों का अनाज भीग गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- उमरिया जिले में मौसम ने बदला मिजाज, आधा दर्जन गांवों में हुई जोरदार ओलावृष्टि और बारिश

अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि दोनों कम दबाव का क्षेत्र अभी बना हुआ है। इसलिए रुक-रुक कर तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश का दौर जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।

बारिश से शहर हुआ तरबतर,निचले इलाकों में पानी भरा

बारिश से शहर हुआ तरबतर,निचले इलाकों में पानी भरा

 

बारिश से शहर हुआ तरबतर,निचले इलाकों में पानी भरा

बारिश से शहर हुआ तरबतर,निचले इलाकों में पानी भरा

 

बारिश से शहर हुआ तरबतर,निचले इलाकों में पानी भरा

बारिश से शहर हुआ तरबतर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed