फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Head-on bike collision on Sehore's Jamuniya Road kills two, two others critically injured

MP News: रफ्तार का कहर! दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग

Mon, 20 Jul 2026 11:20 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

सीहोर के मंडी थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया रोड पर रविवार देर रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Sehore news: Head-on bike collision on Sehore's Jamuniya Road kills two, two others critically injured
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

सीहोर शहर के मंडी थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया रोड पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को भोपाल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

दो युवकों की मौके पर ही मौत

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में सेमदाखेड़ी निवासी 30 वर्षीय इमरान और जमुनिया टैंक निवासी 20 वर्षीय रीतेश ठाकुर, पिता लक्ष्मीनारायण ठाकुर, की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

दो अन्य युवक गंभीर, भोपाल किया गया रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार एक-एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

टक्कर इतनी भीषण कि बाइकों के उड़ गए परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उनके परखच्चे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी और राहत कार्य में सहयोग किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह!

मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है, हालांकि दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed