फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Fraud in the name of getting married, Rs. 7 lakhs extorted, victim took refuge in police

Sehore News: शादी के नाम पर युवक से 6.77 लाख की ठगी, आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 08 Jun 2025 09:20 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 08 Jun 2025 09:20 AM IST
सार

सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। परोलिया चौहान गांव के रहने वाले 37 साल के जितेंद्र सेंधव से भंवरी गांव के एक व्यक्ति ने शादी करवाने का वादा कर करीब 6 लाख 77 हजार 350 रुपए ले लिए।

विज्ञापन
Sehore news: Fraud in the name of getting married, Rs. 7 lakhs extorted, victim took refuge in police
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले  के आष्टा थाना क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम परोलिया चौहान निवासी जितेंद्र सेंधव (37) से ग्राम भंवरी निवासी एक व्यक्ति ने शादी कराने के नाम पर करीब 6 लाख 77 हजार 350 रुपए ठग लिए। जब लंबे समय तक शादी नहीं हुई तो पीड़ित को ठगी का शक हुआ और उसने आष्टा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अरविंद सेंधव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(1), 318(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शादी के लिए जेवर और तैयारियों के नाम पर लिए पैसे
थाना प्रभारी गिरीश दुबे के अनुसार, आरोपी अरविंद ने जितेंद्र से कहा कि शादी से पहले जेवर, गहने और अन्य तैयारियां करनी होंगी। इस झांसे में आकर जितेंद्र ने आरोपी को कुल 6,77,350 रुपये सौंप दिए। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब शादी नहीं कराई गई, तब जाकर पीड़ित को ठगे जाने का आभास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सोनम को खोजने के नाम पर सड़कों के दोनों तरफ झाडि़यां काटती रही पुलिस

पहले से हो चुकी थी पीड़ित की एक शादी
मामले में एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि पीड़ित युवक की पहले एक शादी हो चुकी थी, और यह मामला दूसरी शादी का है। जांच के दौरान यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि पहली शादी के बाद वह दोबारा विवाह क्यों करना चाहता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि इस ठगी से जुड़े और लोग सामने आते हैं तो आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed